IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर 9 विकेट पर 209 रन बनाए और भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में ओपनर इशान किशन (61 रन) और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (52 रन) की शानदार अर्धशतकीय पारी का शानदार योगदान रहा। इशान किशन ने इस मैच में तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए ये 61 रन 24 गेंदों पर बनाए और सूर्यकुमार यादव के इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

इशान किशन ने तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड

इशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ जो 61 रन बनाए इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 254.16 का रहा। अपनी इस पारी के दौरान इशान ने 4 गेंदों पर 4 छक्के लगाने के साथ-साथ और एक ओवर में 28 रन बनाने का भी कमाल करके दिखाया। इशान ने 254 की ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाते हुए कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम किया और वो अब टी20 वर्ल्ड कर के एक मैच में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए।

इशान किशन ने सूर्यकुमार यादव को पीछे धकेलते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और कप्तान साहब चौथे नंबर पर चले गए। सूर्यकुमार यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 244.00 की स्ट्राइक रेट से टी20 वर्ल्ड कप के एक मैच में रन बनाए थे। इस लिस्ट में पहले स्थान पर युवराज सिंह मौजूद हैं जिन्होंने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी 58 रन की पारी के दौरान 362.50 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे।

T20WC मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट (कम से कम 50 रन)

362.50 – युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड (16 गेंदों पर 58 रन)
263.15 – केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड (19 गेंदों पर 50 रन)
254.16 – ईशान किशन बनाम नामीबिया (24 गेंदों पर 61 रन)
244.00 – सूर्यकुमार बनाम जिम्बाब्वे (25 गेंदों पर 61* रन)
233.33 – युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया (30 गेंदों पर 70 रन)
224.39 – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया (41 गेंदों पर 92 रन)

ये खबरें भी पढ़ें

संजू ने 275 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन, भारत के लिए T20 WC में डेब्यू करने वाले दूसरे उम्रदराज खिलाड़ी बने; सूर्या का टूटा रिकॉर्ड

IND vs NAM: इशान ने 20 गेंदों पर ठोका अर्धशतक, T20WC में बतौर विकेटकीपर भारत के लिए बनाया सबसे बड़ा स्कोर