IND vs NAM: भारतीय ओपनर इशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ तूफानी पारी खेली और अपना अर्धशतक सिर्फ 20 गेंदों पर पूरा किया। इशान ने इस मैच में 24 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली और इस दौरान 5 छक्के और 6 चौके भी लगाए। अपनी इस पारी के दम पर वो टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बैटर भी बन गए।
इशान ने तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड
इशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ 61 रन की पारी खेली और वो टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से बतौर विकेटकीपर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर बने। इससे पहले ये रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम पर दर्ज था। धोनी ने साल 2007 में बतौर विकेटकीपर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 45 रन बनाए थे, लेकिन इशान अब उनसे आगे निकल गए।
T20WC में भारतीय विकेटकीपर का सबसे बड़ा स्कोर
61 रन – ईशान किशन बनाम नामीबिया (2026)
45 रन – एमएस धोनी बनाम साउथ अफ्रीका (2007)
42 रन – ऋषभ पंत बनाम पाकिस्तान (2024)
39 रन – ऋषभ पंत बनाम पाकिस्तान (2021)
36* रन – ऋषभ पंत बनाम आयरलैंड (2024)
36 रन – ऋषभ पंत बनाम बांग्लादेश (2024)
36 रन – एमएस धोनी बनाम ऑस्ट्रेलिया (2007)
इशान ने की युवराज, रैना, हार्दिक की बराबरी
इशान किशन ने नामीबिया के खिलाफ अपनी पारी के दौरान 5 छक्के लगाए और वो अब टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में युवराज सिंह, सुरेश रैना और हार्दिक पंड्या की बराबरी पर आ गए। इन तीनों ने भी टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में 5-5 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर 8 छक्कों के साथ रोहित शर्मा मौजूद हैं।
T20WC के एक मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के
8 – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया (2024)
7 – युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड (2007)
6 – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया (2010)
5 – युवराज सिंह बनाम ऑस्ट्रेलिया (2007)
5 – सुरेश रैना बनाम साउथ अफ्रीका (2010)
5 – हार्दिक पांड्या बनाम इंग्लैंड (2022)
5 – ईशान किशन बनाम नामीबिया (2026)
ये खबर भी पढ़ें
