भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे मैच में टॉस के वक्त अभिषेक शर्मा को लेकर एक बड़ी बात बोली है। उनके बयान से टीम इंडिया और भारतीय क्रिकेट फैंस की टेंशन बढ़ गई है। सूर्या के मुताबिक अभिषेक के पाकिस्तान के खिलाफ भी खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।
नामीबिया के खिलाफ टीम इंडिया ने टॉस गंवाया और पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला। इसी दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा,”अभिषेक (शर्मा) अभी भी सही नहीं हैं। वह एक या दो मैच से बाहर रहे सकते हैं। संजू सैमसन को मौका मिला है।” संजू को अभिषेक की गैरमौजूदगी में वापस ओपनिंग का मौका मिला।
संजू ने फिर किया निराश
संजू सैमसन को वर्ल्ड कप से पहले ओपनिंग से हटाते हुए टीम से बाहर किया गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच पारियों में वह सिर्फ 46 रन ही बना पाए थे। अब वर्ल्ड कप में पहली बार उन्हें नामीबिया के खिलाफ मौका मिला और वह फिर लंबी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 8 गेंद पर 22 रन की पारी खेली। संजू की शुरुआत अच्छी रही लेकिन वह लंबी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाया।
अभिषेक शर्मा को क्या हुआ?
टीम इंडिया के सहायक कोच के हवाले से आई जानकारी के हिसाब अभिषेक शर्मा के पेट में इनफेक्शन की वजह से अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। वहीं यह भी खबर सोमवार को आई थी कि अभिषेक दिल्ली में कोच गौतम गंभीर के घर डिनर पार्टी से भी जल्दी निकल लिए थे। उन्हें बुधवार को अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई थी लेकिन वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। दिल्ली में वह टीम के साथ मैदान पर थे लेकिन खेलने के लिए फिट नहीं थे।
नामीबिया के खिलाफ मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11
संजू सैमसन, इशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
नीचे दी गई खबरें भी पढ़ सकते हैं
वैभव सूर्यवंशी अब खेल सकते हैं 16 टीमों वाला टी20 टूर्नामेंट, IPL 2026 से पहले धूम-धड़ाका मचाने की तैयारी
दासुन शनाका का तूफानी पचासा, टूटते-टूटते बचा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड; ये हैं टी20 वर्ल्ड कप के सबसे तेज अर्धशतक
ओमान के 43 साल के बल्लेबाज का पचासा, सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड भी किया अपने नाम; सूर्यकुमार यादव भी लिस्ट का हिस्सा
