भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए के खिलाफ जीत से शुरुआत करते हुए अपना अभियान शुरू किया था। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी जो टीम की मजबूत कड़ी थी फ्लाप नजर आई। धाकड़ बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहली गेंद पर ही आउट हो गए थे। अब दूसरे मैच से पहले उनकी फिटनेस पर भी सस्पेंस है। यूएसए के खिलाफ अभिषेक फील्डिंग करने भी नहीं उतरे थे और संजू सैमसन उनकी जगह फील्ड पर दिखे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौतम गंभीर के घर रविवार को हुए टीम इंडिया के डिनर से भी अभिषेक जल्दी निकल गए थे। अभिषेक शर्मा को लेकर मोहम्मद सिराज ने भी पहले मैच के बाद बताया था कि उनका पेट खराब है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी मैच के बाद उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। जसप्रीत बुमराह भी बुखार के कारण पहले मैच से बाहर थे।
संजू सैमसन की लग सकती है लॉटरी
अब बुमराह फिट हो चुके हैं लेकिन अभिषेक को लेकर अभी कोई नया अपडेट नहीं मिला है। ऐसे में वह दूसरे मैच के लिए 12 फरवरी तक पूरी तरह फिट हो पाते हैं या नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है। अगर अभिषेक नहीं फिट हुए तो संजू सैमसन की लॉटरी लग सकती है और वह इशान के साथ ओपनिंग करते दिख सकते हैं।
भारतीय टीम 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा मुकाबला खेलेगी। इस मैच से पहले ही साफ हो चुका है कि जसप्रीत बुमराह दूसरे मैच से पहले टीम के साथ जुड़ चुके हैं। वहीं बुमराह उपलब्ध रहेंगे तो किसी एक खिलाड़ी को टीम से बाहर भी होना पड़ेगा। ऐसे में अर्शदीप सिंह या मोहम्मद सिराज किसी एक की बली चढ़ सकती है। यह कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए बड़ा सिरदर्द होने वाला है।
AI ने चुनी भारत की संभावित प्लेइंग 11
मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह दोनों भारतीय पेसर्स ने यूएसए के खिलाफ 161 रन के स्कोर को डिफेंड करने के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। सिराज ने 4 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए थे। वहीं अर्शदीप ने 4 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटके थे। अब बुमराह आएंगे तो सिराज की बली चढ़ सकती है। एआई ने भी सिराज को अपनी संभावित प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया है।
वहीं गूगल जेमिनी और चैट जीपीटी दोनों की संभावित प्लेइंग 11 में अभिषेक शर्मा शामिल हैं, लेकिन चैट जीपीटी ने उनकी फिटनेस और उनके दूसरे मैच में खेलने पर भी सस्पेंस बताया है। आइए देखते हैं दोनों प्लेटफॉर्म द्वारा चुनी गई भारत की संभावित प्लेइंग 11:-
Google Gemini द्वारा चुनी गई संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे/वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।
ChatGPT द्वारा चुनी गई संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा/संजू सैमसन, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव।
नीचे दी गई खबरें भी पढ़ सकते हैं:-
T20 World Cup 2026: इटली का वर्ल्ड कप डेब्यू, तीसरे दिन खेले जाएंगे ये 3 मुकाबले; ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
T20 World Cup 2026 Points Table: भारत नंबर 1, सूर्या टॉप पर; दूसरे दिन के बाद अंकतालिका, ये हैं टॉप 5 बल्लेबाज-गेंदबाज
