भारतीय टीम एक तरफ टी20 विश्व कप में उतरने से पहले हर्षित राणा के बाहर होने से उबर ही रही थी कि अब एक और झटका लगता नजर आ रहा है। 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के सहायक कोच रियान टेन डशकाटे ने बड़ा अपडेट अभिषेक शर्मा को लेकर दिया है। वहीं 10 फरवरी (मंगलवार) को ट्रेनिंग सेशन में भी अभिषेक टीम के साथ नहीं जुड़े।
अभिषेक शर्मा पर अपडेट देते हुए सहायक कोच ने कहा कि वह अभी भी पेट की समस्या से जूझ रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्दी टीम के साथ मैच के लिए जुड़ेंगे। वहीं ट्रेनिंग सेशन से अभिषेक की दूरी ने उनके नामीबिया के खिलाफ दूसरे मैच में खेलने पर सस्पेंस खड़ा कर दिया है। अगर अभिषेक दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ नहीं उतरते हैं तो संजू सैमसन की किस्मत खुल सकती है।
टीम इंडिया की बढ़ेंगी मुश्किलें?
अभिषेक शर्मा यूएसए के खिलाफ पहले मैच में खाता नहीं खोल पाए थे। अभी भी उन्हें वर्ल्ड कप में अपना खाता खोलना है। वह उस मैच में फील्डिंग करने भी नहीं उतरे थे। अब दूसरे मैच में अगर वह नहीं खेलते हैं तो यह टीम इंडिया के लिए मुश्किल जरूर हो सकता है लेकिन फैंस और भारतीय टीम उम्मीद करेगी कि वह 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे।
नामीबिया के खिलाफ इशान किशन और संजू सैमसन को पारी की शुरुआत करते देखा जा सकता है, अगर अभिषेक नहीं खेले। संजू को टूर्नामेंट से पहले लगातार ओपनिंग में आजमाया गया लेकिन वह खराब प्रदर्शन करते रहे। इसके बाद इशान किशन को अभिषेक शर्मा का नया जोड़ीदार बनाया गया। अब देखना होगा कि अभिषेक शर्मा कितनी जल्दी फिट होकर वापस लौटते हैं।

सुंदर और बुमराह पूरी तरह फिट
वहीं टीम इंडिया के सहायक कोच डेशकाटे ने ट्रेनिंग सेशन से पहले बताया कि,”वाशिंगटन सुंदर सोमवार को टीम के साथ जुड़ गए थे और मंगलवार को ट्रेनिंग में भी हिस्सा लेंगे। वहीं अभिषेक के साथ अभी भी कुछ पेट की समस्याएं हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह कुछ दिनों में मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। बुमराह भी ट्रेनिंग में हिस्सा लेंगे। वह 10 दिन तक गेंदबाजी से दूर रहे लेकिन अब वह ठीक हैं।”
नीचे दी गई खबरें भी पढ़ सकते हैं
पलटू पाकिस्तान का यू-टर्न मारने का है पुराना इतिहास, पिछले तीन साल में 5 बार कर चुका है ऐसा ड्रामा
T20 World Cup: नामीबिया की हार, नीदरलैंड्स का कमाल; पाकिस्तान टॉप 2 से बाहर, भारत नंबर 1 पर बरकरार
न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से यूएई को हराया, ओपनर्स ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास; नंबर 1 पर पहुंची कीवी टीम
