भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद आयरलैंड का दौरा करेगी और वहां 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। 26 जून और 28 जून को होने वाले सीरीज के दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में पहली बार टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टी20 इंटरनेशनल खेलने उतरेगी। साल 2028 टी20 वर्ल्ड कप और ओलंपिक की तैयारी यहां से शुरू होगी। इस सीरीज के मैचों का अब समय बदल चुका है।

पुराने कार्यक्रम के मुताबिक भारतीय समय के अनुसार इन मैचों की शुरुआत शाम 7.30 बजे (दोपहर 3 बजे लोकल आयरलैंड के समय के मुताबिक) होनी थी। इसका टॉस शाम 7 बजे (IST) होना था, लेकिन अब इन मैचों के समय में बदलाव हो गया है। यह मुकाबले अब डेढ़ घंटे पहले शुरू होंगे। यानी पुराने कार्यक्रम में अब समय का फेरबदल हो चुका है।

कब शुरू होंगे भारत-आयरलैंड मैच?

ब्रॉडकास्टर्स द्वारा एक्स पर शेयर किए गए प्रोमो वीडियो में बताया गया है कि भारत-आयरलैंड मैच के कवरेज की शुरुआत शाम 5.30 बजे (IST) से होगी। वहीं ईएसपीएन क्रिकइंफो ने भी अपने कार्यक्रम में बदलाव करते हुए मैच की टाइमिंस शाम 6 बजे (IST) कर दी है। यानी अब इस मैच का टॉस भारतीय समय के हिसाब से शाम 5.30 बजे (लोकल टाइम दोपहर 1 बजे) होगा। जबकि मैच के लाइव एक्शन की शुरुआत 6 बजे (IST) से होगी।

वैभव सूर्यवंशी पहली बार करेंगे दौरा

वैभव सूर्यवंशी का पहली बार इस दौरे के लिए टीम इंडिया में चयन हुआ है। उनका इस दौरे पर इंटरनेशनल डेब्यू भी हो सकता है। ऐसे में यह सीरीज फैंस के नजरिए से काफी रोचक हो सकती है। वैभव ने जिस तरह आईपीएल 2026 में खेल दिखाया था, फैंस बेहद उत्सुक होंगे 15 साल के इस धाकड़ बल्लेबाज को भारतीय जर्सी में टी20 मैच खेलते देखने के लिए।

आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

क्या वैभव सूर्यवंशी पर एक्शन लेगा भारतीय क्रिकेट बोर्ड? BCCI सचिव ने दिया स्पष्ट जवाब

वैभव सूर्यवंशी की ट्राई सीरीज में श्रीलंकाई खिलाड़ी के साथ हुई धक्का-मुक्की पर बीसीसीआई द्वारा एक्शन लेने की कई अटकलें लग रही थीं। अब इसको लेकर सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट जवाब दिया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर