भारतीय टीम के लिए आयरलैंड सीरीज एक बुरे सपने की तरह साबित हुई। मगर दूसरे मुकाबले में डेब्यू करने वाले प्रिंस यादव के लिए यह मैच कुल मिलाकर अच्छा था। प्रिंस यादव ने पहले गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट झटके। उसके बाद बल्ले से भी इस खिलाड़ी ने बेहतरीन रिकॉर्ड बनाया और सिर्फ एक गेंद खेलते ही इतिहास रच दिया। वह अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने।
प्रिंस यादव उस वक्त बल्लेबाजी करने उतरे जब भारत की जीत की उम्मीदें टूट चुकी थीं। मगर प्रिंस ने हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने आते ही पहली गेंद पर छक्का लगा दिया। इस तरह 1 रन से भारतीय टीम को निराशाजनक हार झेलनी पड़ी। इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 फॉर्मेट से शानदार इंटरनेशनल डेब्यू किया था।
T20I करियर की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले भारतीय
- सूर्यकुमार यादव: खिलाफ जोफ्रा आर्चर, अहमदाबाद, 2021
- रमनदीप सिंह: खिलाफ एंडिल सिमेलाने, सेंचुरियन, 2024
- प्रिंस यादव: खिलाफ हैरी टेक्टर, बेलफास्ट, 2026
15 दिन के अंदर वनडे और टी20 इंटरनेशनल डेब्यू
प्रिंस यादव के लिए पिछले दो-ढाई महीने का वक्त शानदार रहा है। आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लचर प्रदर्शन को साइड करते हुए इस खिलाड़ी ने अपनी अलग पहचान बनाई। 14 मैचों में 16 विकेट लेने वाले प्रिंस का पहली बार भारतीय वनडे और टी20 टीम में चयन हुआ।
आयरलैंड टी20 सीरीज से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने दो वनडे मुकाबले खेले और 3 विकेट लिए। अब टी20 इंटरनेशनल का यह यादगार डेब्यू उनका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। दो हफ्ते के अंदर प्रिंस ने दो फॉर्मेट में इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया। प्रिंस ने आयरलैंड के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का लगाते ही दिखा दिया कि आने वाले समय में वह निचले क्रम पर बल्ले से भी टीम इंडिया को योगदान दे सकते हैं।
आयरलैंड के सामने विश्व विजेताओं ने टेके घुटने, 2-0 से सीरीज में हार; जानें टीम इंंडिया की हार के 3 बड़े कारण
आयरलैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया। पहले टी20 में 34 रन और फिर दूसरे टी20 में 1 रन से जीत दर्ज करते हुए आयरिश टीम ने विश्व विजेता भारतीय टीम का 2-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
