श्रेयस अय्यर की कप्तानी का आगाज टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के लिए एक बुरे सपने जैसा रहा है। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में 0-2 की हार ने भारतीय टीम के प्रदर्शन पर कई प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं। सिर्फ भारतीय टीम ही नहीं यह सवाल चयनकर्ताओं और टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर भी उठेंगे। क्या विश्व विजेता टीम के कॉम्बिनेशन को 2 महीने के बाद छेड़ते हुए नई टीम, नए कप्तान को लाना जायज था?
फिलहाल इस बात से भी नहीं मुकरा जा सकता है कि भारतीय बल्लेबाजों ने आयरलैंड के गेंदबाजों के सामने इन दोनों टी20 मुकाबलों में घुटने टेक दिए। ओपनर संजू सैमसन, इन फॉर्म इशान किशन, कप्तान श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल बुरी तरह फ्लाप साबित हुए। इसके अलावा तिलक वर्मा ने रन बनाए लेकिन स्ट्राइक रेट फिर सवालों के घेरे में रहा।
46 गेंद पर खेली गई 55 रन की पारी टीम के काम भी नहीं आ सकी। भारत की लगातार 16 टी20 इंटरनेशनल सीरीज जीतने के सिलसिले पर भी आयरलैंड ने ब्रेक लगा दिया।अभिषेक-संजू नहीं खोल पाए खाता, शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज; क्या अब वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा डेब्यू का मौका?
भारतीय टीम तीनों विभाग में इस सीरीज में आयरलैंड से पीछे रही। यह कहना गलत नहीं होगा कि आयरलैंड के आगे विश्व विजेताओं ने घुटने टेक दिए। क्योंकि एक मैच में 183 और एक मैच में 155 रन भी टीम नहीं चेज कर पाई। यह उसी टीम के खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में 200 प्लस रन आसानी से अपनी टीम के लिए बनाने में योगदान देते थे। मगर यहां आयरलैंड ने टीम के प्रदर्शन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
भारत की हार की 3 प्रमुख वजह
- भारतीय टीम की हार की सबसे बड़ी वजह रही है टीम के ओपनर्स का खराब प्रदर्शन और टॉप ऑर्डर का फ्लाप शो। इशान किशन (2 पारी 13 रन) और संजू सैमसन (2 पारी 5 रन) दोनों मुकाबलों में फ्लाप रहे।
- मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स की नाकामी भी भारत की हार की वजह रही। पेसर्स ने अपना काम लगभग किया लेकिन अक्षर पटेल अपने कद के मुताबिक प्रभावित नहीं कर पाए।
- मध्यक्रम और निचले मध्यक्रम से भी इस सीरीज में खास सपोर्ट नहीं मिल पाया। पहले मैच में वाशिंगटन सुंदर फिर दूसरे मैच में सूर्यांश शेडगे ने निराश किया। दो बार के विश्व विजेता शिवम दुबे भी कुछ खास बल्लेबाजी नहीं कर पाए।
मैच में क्या-क्या हुआ?
इस मैच की बात करें तो पहले खेलते हुए आयरलैंड ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाए। हैरी टेक्टर ने सर्वाधिक 53 रन की पारी अपने 100वें टी20 इंटरनेशनल मैच में खेली। भारत के लिए डेब्यूटेंट प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 153 रन ही बना सकी और 1 रन से मुकाबला हार गई। आयरलैंड के लिए जय मूंद्रा ने 3 और मैथ्यू होलार्ड ने भी 3 विकेट झटके। हैरी टेक्टर को भी 1 विकेट मिला। इस तरह भारत ने 0-2 से सीरीज गंवा दी।
अभिषेक-संजू नहीं खोल पाए खाता, शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज; क्या अब वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा डेब्यू का मौका?
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी आयरलैंड दौरे पर नाकाम रही। दूसरे टी20 में दोनों गोल्डन डक पर आउट हो गए। शर्मनाक रिकॉर्ड भी दोनों के नाम दर्ज हुआ और अब सवाल भी उठे कि क्या वैभव को अब मौका देना चाहिए? क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
