श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की टी20 टीम पहले ही मैच में उलटफेर का शिकार हो गई। 2 मैचों की सीरीज में शुक्रवार (26 जून) को आयरलैंड ने उसे 34 रनों से हराकर इतिहास रचा। इस हार के साथ भारतीय टीम का 19 महीने यानी जनवरी 2024 से चला आ रहा अजेय रथ रुक गया। इस दौरान भारतीय टीम 2 टी20 वर्ल्ड कप समेत लगातार 9 सीरीज जीती।
आयरलैंड के खलाफ 0-1 से पिछड़ने के बाद बेलफास्ट से और भी बुरी खबर आ रही है। रविवार (27 जून) को सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच पर बारिश का साया है। टॉस के समय से अगले दो घंटे तक काफी बारिश की संभावना है। ब्रिटेन के मौसम विभाग के अनुसार भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे टॉस के समय 70 फीसदी बारिश की संभावना है। इससे एक घंटे पहले 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। टॉस समय से एक घंटे बाद 60 प्रतिशत बारिश की संभावना है।
रात 8.30 बजे के बाद बारिश की संभावना काफी कम
बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में मैदान सुखाने की व्यवस्था अच्छी है, लेकिन लगातार बारिश होने पर मैच शायद ही हो पाए। हो सकता है मैच कम ओवरों का हो जाए क्योंकि रात 8.30 बजे के बाद बारिश की संभावना काफी कम है। इसके लिए जरूरी है कि देर शाम को मैच कराने के लिए स्टेडियम में प्रबंध हो। मैच अगर बारिश से धुल जाता है तो आयरलैंड पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ कोई सीरीज जीतेगा।
आयरलैंड से भारत की हार की वजहें
श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही। अय्यर का बल्ला तो नहीं ही चला कप्तानी में भी उन्होंने कुछ साधारण फैसले लिए। आयरलैंड ने 2 मैचों की सीरीज मे 1-0 की बढ़त बना ली। पूरी खबर पढ़ें।
