आयलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में शुक्रवार (26 जून) को ‘बर्थडे बॉय’ शिवम दुबे ने गेंद से कमाल दिखाया। बेलफास्ट में श्रेयस अय्यर ने उन्हें हर्षित राणा की जगह 8वें ओवर में गेंद थमाई। शिवम ने मौके को भुनाया और पहली ही गेंद पर विकेट झटका। उन्होंने खतरनाक दिख रहे बेंजामिन कैलिट्ज को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराया।

शिवम दुबे की शॉर्ट गेंद पर बेंजामिन कैलिट्ज ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया। फाइन लेग पर कृष्णा ने आसान कैच लपका। बेंजामिन कैलिट्ज ने 11 गेंद पर 2 छक्कों की मदद से 11 रन बनाए। इस विकेट के साथ शिवम दुबे की युवराज सिंह, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव के खास क्लब में जगह बनाई। वह जन्मदिन पर भारत के लिए टी20 में विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने।

जन्मदिन पर टी20 मैच में विकेट लेने वाले भारतीय क्रिकेटर

युवराज सिंह
रविंद्र जडेजा
कुलदीप यादव
शिवम दुबे

शिवम दुबे की शानदार गेंदबाजी

आयरलैंड के खिलाफ मैच में शिवम दुबे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट झटके। कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने पावरप्ले में शानदार गेंदबाजी। लोर्कन टकर ने कप्तानी पारी खेलते हुए आयरलैंड को संभाला। गैरेथ डेलानी ने भी तेज पारी खेली। आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए।

वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका न देने पर क्या बोले श्रेयस अय्यर

आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि सही समय पर वैभव डेब्यू करेंगे। भारतीय टीम मार्च में लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में मैदान पर उतरी। पूरी खबर पढ़ें