आयरलैंड ने 2 मैचों सीरीज में शुक्रवार (26 जून) को भारत को 34 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ आयरलैंड ने भारत का 19 महीने से चला आ रहा विजय रथ रोक दिया। लगातार 2 बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली भारतीय जनवरी 2024 से लगातार 9 टी20 सीरीज जीती थी। अब वह रविवार (28 जून) को आयरलैंड को दूसरे टी20 में हरा देती है तो भी सीरीज बराबर कर पाएगी। आयरलैंड जैसी कमजोर टीम ने उसे तब हराया जब पॉल स्टर्लिंग और जोश लिटिल जैसे प्रमुख खिलाड़ी चोटिल हैं।
श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही। अय्यर का बल्ला तो नहीं ही चला कप्तानी में भी उन्होंने कुछ साधारण फैसले लिए। उन्होंने ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर को स्लॉग ओवर में गेंद दी। इसी ओवर में आयरलैंड ने बड़े स्कोर की नींव रखी। बेलफास्ट में कभी भी 175 से बड़ा स्कोर हासिल नहीं हुआ। भारतीय टीम की फील्डिंग ने भी हार में पूरा योगदान दिया।
आइए जानते हैं आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में भारत की हार प्रमुख वजहें
पहले गेंदबाजी का फैसला: श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बेलफास्ट में भारतीय टीम को खेलने का अनुभव नहीं है। ऐसे में वह परिस्थितियों का अंदाजा नहीं लगा पाई। दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान नहीं थी। दूसरी पारी में गेंद काफी धीमी रह रही थी। बल्ले पर नहीं आ रही थी।
खराब फील्डिंग: भारतीय टीम ने खराब फील्डिंग की। शिवम दुबे ने अर्शदीप सिंह की गेंद पर टिम टेक्टर का कैच टपकाया। अक्षर पटेल के एक ही ओवर में अभिषेक शर्मा और वाशिंगटन सुंदर ने गेरेथ डेनाली और लोर्कन टकर का कैच टपकाया। टकर ने अर्धशतक और डेनाली ने 49 रनों की पारी खेली।
वाशिंगटन सुंदर की गेंदबाजी: वाशिंगटन सुंदर ने मैच में एक ओवर किया और 19 रन दे दिए। आयरलैंड का स्कोर 15 ओवर में 5 विकेट पर 118 रन से 16 ओवर में 5 विकेट पर 119 रन हो गया।
प्रसिद्ध कृष्णा का ओवर: वाशिंगटन के बाद प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी करने आए। उनके ओवर में 27 रन बने। आयरलैंड का स्कोर 17 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन हो गया। आयरलैंड के खिलाफ यह किसी भी भारतीय का सबसे महंगा ओवर था।
खराब बल्लेबाजी: संजू सैमसन और इशान किशन के जल्दी आउट होने के बाद भी अभिषेक शर्मा की तूफानी अर्धशतक के दमपर भारत ने 8 ओवर में 80 रन बना दिए थे। 4 विकेट के बाद बल्लेबाजों की क्रीज पर टिकने की जरूरत थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आयरलैंड के गेंदबाजों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी नहीं की। भारतीय बल्लेबाजों ने बड़े शॉट के प्रयास में विकेट गंवाए। संजू को छोड़ दें तो हर बल्लेबाज कैच आउट हुआ।
वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका न देने पर क्या बोले श्रेयस अय्यर
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका नहीं मिला। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि सही समय पर वैभव डेब्यू करेंगे। भारतीय टीम मार्च में लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में मैदान पर उतरी। पूरी खबर पढ़ें।
