भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम 250 रन के अंदर ही सिमट गई। भारत का स्कोर एक समय पर 178 रन पर 3 विकेट था। उसके बाद 55 रन में भारत ने अपने आखिरी 7 विकेट गंवा दिए। भारतीय पारी 44 ओवर में 233 रन पर सिमट गई। श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
अंत में जसप्रीत बुमराह 13 गेंद पर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रेयस अय्यर ने 71 गेंद पर 66 और विराट कोहली ने 66 गेंद पर 65 रनों की पारियां खेलीं। रोहित शर्मा इस पारी में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। उन्होंने 47 गेंद पर 26 रन बनाए। वहीं कप्तान शुभमन गिल ने 31 गेंद पर 30 रन की पारी खेलते हुए अच्छी शुरुआत की थी। इसके बाद इशान किशन 8 गेंद पर 1 रन ही बना पाए।
निचले मध्यक्रम में पिछले मैच के अर्धशतक लगाने वाले अक्षर पटेल (1) और वाशिंगटन सुंदर (2) रन ही बना पाए। शिवम दुबे ने दो साल बाद वनडे इंटरनेशनल में वापसी करते हुए बल्लेबाजी में निराश किया और गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन को 3-3 विकेट मिले। वहीं साकिब महमूद ने 2 और विल जैक्स व सैम करन को 1-1 सफलता मिली।
रोहित-विराट की जोड़ी का कमाल
इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने 60 रन की पार्टरशिप की और इसी दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 8 हजार पार्टनरशिप के रन भी पूरे किए। विराट कोहली ने अपना 78वां वनडे का पचासा लगाया और इंग्लैंड के खिलाफ यह उनका 33वां फिफ्टी प्लस स्कोर था। (क्लिक करें और विस्तार से पढ़ें पूरी खबर)
भारतीय गेंदबाजों पर होगी जिम्मेदारी
अब भारत को अगर सीरीज कब्जानी है तो 234 रन डिफेंड करने होंगे। भारत ने 2022 से इंग्लैंड के खिलाफ कोई भी वनडे मैच नहीं गंवाया है। पिछले लगातार छह वनडे मैच जीतने के बाद अब यहां कार्डिफ में भारतीय गेंदबाजों पर जिम्मेदारी होगी। बल्ले से तेज तर्रार 20 रन बनाने वाले बुमराह से गेंदबाजी में भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इसके अलावा प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को कम रन खर्च करने होंगे। मध्य के ओवरों में बागडोर तीनों ऑलराउंडर्स शिवम दुबे, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर पर होगी।
राहुल दूसरे ODI से क्यों बाहर? इशान किशन को मिली जगह; अर्धशतक लगाने वाला खिलाड़ी भी इंग्लिश टीम से बाहर
भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ में सीरीज का दूसरा वनडे खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी और केएल राहुल की जगह इशान किशन टीम में आए। जबकि इंग्लैंड की टीम ने भी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
