विराट कोहली का बल्ला लंबे समय तक खामोश नहीं रह सकता है। इसका उदाहरण उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज में पेश किया। पहले वनडे में 5 रन पर आउट होने वाले विराट ने कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में 66 गेंद पर 65 रन की पारी खेली। उनके वनडे करियर का यह 78वां पचाासा था। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ विराट का यह सभी फॉर्मेट मिलाकर 33वां फिफ्टी प्लस स्कोर था। जबकि वनडे में 14वां फिफ्टी प्लस स्कोर उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया।
इन दोनों रिकॉर्ड के साथ एक मामले में विराट कोहली ने दिग्गज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा और दूसरे मामले में दिग्गज विवियन रिचर्ड्स की बराबरी कर ली। जी हां विराट कोहली अब सचिन तेंदुलकर (32) को पीछे छोड़कर इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 33 फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले नंबर 1 भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर (भारतीय)
- विराट कोहली: 33 (25 अर्धशतक, 8 शतक)
- सचिन तेंदुलकर: 32 (23 अर्धशतक, 9 शतक)
- राहुल द्रविड़: 26 (19 अर्धशतक, 7 शतक)
- एमएस धोनी: 24 (23 अर्धशतक, 1 शतक)
- सुनील गावस्कर: 23 (19 अर्धशतक, 4 शतक)
कोहली ने की विवियन रिचर्ड्स की बराबरी
विराट कोहली का वनडे इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ यह 14वां फिफ्टी प्लस स्कोर है। वह वनडे में अंग्रेज टीम के खिलाफ 3 शतक और 11 अर्धशतक लगा चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दुनियाभर के बल्लेबाजों की बात करें तो विराट अब 14 फिफ्टी प्लस स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने विवियन रिचर्ड्स की बराबरी की है। वह इस मामले में अब सिर्फ कुमार संगकारा से ही पीछे हैं।
रोहित-अय्यर के साथ विराट ने पारी को संभाला
विराट कोहली ने 66 गेंद पर 65 रन की उपयोगी पारी टीम इंडिया के लिए खेली। उन्होंने 8 चौके लगाए और रन अ बॉल स्कोर किया। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा के साथ 60 रन की साझेदारी की। वहीं चौथे विकेट के लिए उन्होंने उपकप्तान श्रेयस अय्यर के साथ 67 रन जोड़े। उनके विकेट के बाद भारतीय पारी लड़खड़ा भी गई। इसी कारण उनकी पारी भारतीय इनिंग में उपयोगी साबित हुई।
रोहित-विराट का कमाल, सचिन-गांगुली के खास क्लब में एंट्री; बनी भारत की तीसरी सबसे सफल जोड़ी
भारत के लिए कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे में दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच 60 रन की साझेदारी हुई। इस दौरान दोनों ने एक शानदार रिकॉर्ड बनाया और सचिन तेंदुलकर व सौरव गांगुली के क्लब में एंट्री की। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
