भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मुकाबले से एक दिन पहले शुक्रवार (3 जुलाई 2026) को भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने प्रेस कांफ्रेंस की और मीडिया के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने भी साफतौर पर इस बात का संकेत दे दिया है कि अभी भी वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका शायद नहीं मिलेगा और टीम इंडिया संजू सैमसन को बैक करेगी।
वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करवाने के सवाल पर उन्होंने भी सहायक कोच रियान टेन डशकाटे की तरह बयान दिया और कहा कि वैभव बिल्कुल तैयार हैं और सही समय पर उन्हें मौका भी मिलेगा। फिलहाल अभी टीम के अंदर जगह किसी भी जगह को फिल करना मुश्किल है। क्योंकि एक तरफ नंबर 1 बल्लेबाज है और दूसरी तरफ वर्ल्ड कप का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट।
क्या बोले मोर्ने मोर्कल?
वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का इंतजार करवाने के सवाल पर मोर्कल ने बताया,”देखिए मुझे नहीं लगता है कि इसके बहुत सारे कारण हैं। हमें इस बात का भी सम्मान करना होगा कि हमारे पास नंबर 1 बैटर अभिषेक शर्मा है। संजू वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। आईपीएल भी उनका (संजू का) शानदार था। मुझे बतौर कोचिंग स्टाफ के सदस्य यह लगता है कि अपने खिलाड़ियों पर विश्वास करना और उन्हें बैक करना ही जायज होता है।”
भारत के गेंदबाजी कोच ने आगे कहा,”हां यह बात सही है कि एक युवा खिलाड़ी तेजी से दरवाजा खटखटा रहा है, यह उत्साहजनक है। सिर्फ टॉप ऑर्डर के खिलाड़ी ही नहीं पूरे ग्रुप के लिए यह अच्छे संकेत हैं कि हम अपने ग्रुप को बैक कर रहे हैं और उनके ऊपर विश्वास जता रहे हैं।” यानी मोर्कल ने साफ संकेत दे दिया है कि दूसरे टी20 इंटरनेशनल में भी शायद वैभव को डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
मैनचेस्टर टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई/प्रिंस यादव।
मैनचेस्टर टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग।
भारत-इंग्लैंड दूसरे टी20 पर भी बारिश का खतरा, मैनचेस्टर का मौसम भी कर सकता निराश; क्या है पूर्वानुमान
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला मैनचेस्टर में 4 जुलाई को खेला जाएगा। इस मुकाबले पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बारिश फैंस का मजा किरकिरा कर सकती है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
