भारतीय क्रिकेट टीम में पहली बार 15 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का चयन हुआ है। वैभव अभी 18 से कम उम्र के हैं, इस लिहाज से पहले ही उनके पिता संजीव को उनके साथ रहने की जानकारी सामने आई थीं। वहीं आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज के लिए यूके पहुंच भी चुके हैं। वहीं अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के कुछ कायदे-कानून को देखते हुए इंग्लैंड सीरीज से पहले वैभव के लिए खास नियमों के बनने की जानकारी मिली है।
द गार्जियन (The Guardian) के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी को अलग चेंजिंग रूम दिया जाएगा। भारत की इंटरनेशनल टीम के साथ अपने पहले इग्लैंड दौरे पर जा रहे वैभव की सुरक्षा और उम्र को देखते हुए यह फैसला किया गया है। इस सीरीज में आईसीसी और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की जिम्मेदारियां होंगी हर पहलू का ख्याल रखने की। इस लिहाज से टीम के चेंजिंग रूम में 16 साल से कम उम्र के खिलाड़ी की एंट्री की अनुमति नहीं होती है।
वैभव के लिए बने खास नियम
इसलिए वैभव सूर्यवंशी को 1 जुलाई से शुरू होने वाली इंग्लैंड सीरीज के लिए अलग से चेंजिंग रूम मिलेगा। सभी वेन्यू पर वैभव के लिए अलग से इंतजाम किए जाएंगे। जबकि उनके पिता संजीव को भी इस दौरे व आयरलैंड दौरे के लिए साथ में रहने की अनुमति दी गई है। वहीं वैभव मैच के दौरान और टीम की मीटिंग व चर्चाओं के लिए मेन ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल कर सकते हैं। मगर मैच से पहले और बाद में चेंज करने के लिए उनको अलग रूम मिलेगा।
आपको बता दें कि इंग्लिश स्पोर्ट में इस तरह के नियम लागू होते हैं। इससे पहले पिछले साल आर्सेनल Arsenal) के फुटबॉलर मैक्स डोमैन (Max Dowman) के लिए भी इस तरह के नियम बनाए गए थे। जब दिसंबर में वह 16 साल के हो गए थे तब उन्हें टीम के साथ कॉमन ड्रेसिंग रूम में एंट्री मिली थी। वैभव के लिए यह ऐसा पहला अनुभव होगा, क्योंकि इससे पहले भारत में उन्होंने ऐसा फेस नहीं किया था, क्योंकि वहां यह नियम लागू नहीं होता है। इससे पहले आईपीएल के पिछले दो सीजन (2025 और 2026) में वैभव सूर्यवंशी को अन्य सीनियर्स के साथ ही ड्रेसिंग रूम शेयर करते हुए देखा गया था।
वैभव सूर्यवंशी इतिहास रचने की दहलीज पर
15 साल के वैभव सूर्यवंशी अगले कुछ दिनों में अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। आगामी आयरलैंड दौरे या फिर इंग्लैंड दौरे पर उन्हें टीम इंडिया की कैप मिल सकती है। ऐसे में वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर बन जाएंगे। सचिन ने 1989 में 16 साल 205 दिन में डेब्यू किया था। जबकि वैभव 27 मार्च 2026 को ही 15 साल के पूरे हुए हैं। वह पाकिस्तान के 14 वर्षीय डेब्यूटेंट हसन रजा (1996) के बाद से किसी फुल मेंबर नेशन के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बन जाएंगे।
19 चौके, 6 छक्के, 119 गेंद, 168 रन: वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद की तबाही, 15 दिन के अंदर ठोका दूसरा शतक
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का तो तूफान अब पूरी दुनिया देख चुकी है। उन्हीं की राह पर उनका छोटा भाई आशीर्वाद भी निकल चुका है। 10 साल के छोटे सूर्यवंशी ने 15 दिन के अंदर दूसरा तूफानी शतक लगाया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
