भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज 2-0 से हार गई है। अब टीम आयरलैंड के बाद और कठिन चुनौती के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगी। इस दौरे पर भारतीय टीम को पहले पांच टी20 मुकाबले खेलने हैं, फिर उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। यानी भारतीय टीम 8 मैच अगले 20 दिन में खेलने वाली है। चर्चा एक बार फिर से रहेगी कि वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होगा या नहीं?

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 1 जुलाई से होगा। उसके बाद 11 जुलाई तक कुल 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस सीरीज के लिए लगभग भारत का वही स्क्वाड रहेगा जो आयरलैंड में खेला था, बस वरुण चक्रवर्ती इसमें जुड़ जाएंगे। फिर 14 जुलाई से 19 जुलाई तक तीन एकदिवसीय मुकाबले होंगे। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर सभी की नजरें होंगी।

भारत बनाम इंग्लैंड T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • पहला टी20: 1 जुलाई 2026, चेस्टर ली स्ट्रीट (रात 9.30 बजे, IST)
  • दूसरा टी20: 4 जुलाई 2026, मैनचेस्टर (शाम 6.30 बजे, IST)
  • तीसरा टी20: 7 जुलाई 2026, नॉटिंघम (रात 9.30 बजे, IST)
  • चौथा टी20: 9 जुलाई 2026, ब्रिस्टल (रात 9.30 बजे, IST)
  • पांचवां टी20: 11 जुलाई 2026, साउथैम्पटन (शाम 6.30 बजे, IST)

भारत बनाम इंग्लैंड ODI सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • पहला वनडे: 14 जुलाई 2026, बर्मिंघम (दोपहर 3 बजे, IST)
  • दूसरा वनडे: 16 जुलाई 2026, कार्डिफ (शाम 5 बजे, IST)
  • तीसरा वनडे: 19 जुलाई 2026, लॉर्ड्स (दोपहर 3 बजे, IST)

(नोट: ऊपर दिए गए सभी टाइम स्लॉट टॉस के समय के हैं)

इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (सब्जेक्ट टू फिटनेस), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी (खेलने पर संशय), कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।

वैभव को इंग्लैंड में भी डेब्यू का करना होगा इंतजार? कोच ने दिया संकेत; संजू सैमसन का किया बचाव

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू का मौका नहीं मिला। अब इंग्लैंड सीरीज से पहले भी भारतीय सहायक कोच का ऐसा बयान आया है, जो शायद वैभव के फैंस को अच्छा नहीं लगेगा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर