भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में 8 मार्च को भारत का सामना न्यूजीलैंड से होगा। फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने मैच जीता लेकिन इस मैच में दिल जैकब बेथल ने जीता। उन्होंने 48 गेंद पर 105 रन की बेहतरीन पारी खेली।

भारतीय टीम इस मैच में 253 रन बनाकर भी आखिरी दम तक लड़ती रही और उसका पूरा श्रेय जाता है इंग्लैंड की गेंदबाजी को। इंग्लैंड के लिए जैकब बेथल की शतकीय पारी के अलावा विल जैक्स ने 20 गेंद पर 35 रन की धुआंधार पारी खेली। वहीं अंत में जोफ्रा आर्चर ने 4 गेंद पर 19 रन बनाए लेकिन अंत में जीत भारतीय टीम को मिली।

जैकब बेथल ने जीता दिल

जैकब बेथल ने इस मैच में जो पारी खेली, उससे मैच इंग्लैंड भले नहीं जीता पाया, लेकिन इंग्लैंड ही नहीं भारतीय क्रिकेट फैंस के भी इस खिलाड़ी ने दिल जीते। जैकब बेथल आरसीबी के लिए आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। निश्चित ही उनकी इस पारी से आरसीबी फैंस जरूर खुश हुए होंगे।

भारतीय टीम का चौथा फाइनल

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में रिकॉर्ड चौथी बार पहुंची है। कोई भी टीम कभी चार फाइनल नहीं खेली है। भारत ने इससे पहले 2007, 2014, 2024 में फाइनल खेले थे। भारतीय टीम 2007 और 2024 में चैंपियन बनी थी। 2014 में भारत को फाइनल मैच में श्रीलंका ने मात दी थी।

सेमीफाइनल मैच में बने रिकॉर्ड रन

इस मैच में दोनों पारी मिलाकर कुल 499 रन बने हैं। टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में किसी भी मैच का ओवरऑल यह सबसे बड़ा स्कोरकार्ड है। वहीं ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल में यह दूसरा सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है। इस मैच में 34 छक्के भी लगे हैं जो एक टी20 वर्ल्ड कप के मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: संजू सैमसन बने टी20 वर्ल्ड कप के नए ‘सिक्सर किंग’, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड टूटा
यह भी पढ़ें- संजू सैमसन और इशान किशन की जोड़ी ने रचा इतिहास, युवराज सिंह-रॉबिन उथप्पा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा