टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में रोमांच की हदें पार हो गईं। भारत ने इंग्लैंड को गुरुवार (5 मार्च) को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वानखेड़े में इतने रन बने के कि 253 रन बनाने बाद भी भारत मामूली अंतर से जीत पाया। संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सैमसन ने लगातार दूसरे मैच में बड़ी पारी खेली, लेकिन शतक से चूक गए। हालांकि, इसका उन्हें मलाल नहीं है।

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन ने प्लेयर ऑफ द मैच चुने जाने के बाद इंटरव्यू में कहा कि टी20 में शतक मायने नहीं रखता। इस मैच से पहले वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन बनाकर नाबाद रहे थे। सैमसन ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ कसीदे का काढ़े और कहा कि उनको प्लेयर ऑफ द मैच होना चाहिए था। बुमराह ने इंग्लैंड की पारी में 18वें ओवर में सिर्फ 6 रन दिए और मैच का नतीजा पलट दिया।

बुमराह पर क्या बोले सैमसन

जसप्रीत बुमराह को संजू सैमसन ने कहा, ‘ (जीत का) क्रेडिट जसप्रीत बुमराह को जाता है, वर्ल्ड क्लास बॉलर, पीढी में एक बार आने वाले गेंदबाज। मुझे लगता है कि आज उन्होंने यही किया। यह (सम्मान) असल में उन्हें मिलना चाहिए। अगर हम अंत के ओवरों में इस तरह से गेंदबाजी नहीं करते तो मुझे लगता है कि मैं यहां खड़ा नहीं होता। सारा क्रेडिट गेंदबाजों को जाता है। उन्होंने मुश्किल हालात में खुद पर भरोसा कायम रखा।’

शतक न जड़ने पर क्या बोले संजू सैमसन

संजू सैमसन से सवाल हुआ कि क्या शतक मायने रखता है? उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता। आप शतक नहीं बना सकते। यह प्रॉसेस में बन जाता है। यह टेस्ट क्रिकेट नहीं है। यह वनडे मैच नहीं है, जहां आप तेज खेलने के बाद संभल सकते हैं और फिर तेज खेल सकते हैं। आप पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं और आपको शुरुआत मिल गई है तो आपके पास तेज बल्लेबाजी के अलावा कोई चारा नहीं है। मैच देश की जीत में योगदान देकर खुश हूं।’

यह भी पढ़ें: वानखेड़े में 240 गेंद पर 499 रन बने, जसप्रीत बुमराह का ओवर साबित हुआ टर्निंग पॉइंट