भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले के लिए टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में इशान किशन को जगह नहीं दी है। जबकि शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर समेत तीन ऑलराउंडर्स इस टीम का हिस्सा हैं। बर्मिंघम में खेले जाने वाले पहले वनडे के लिए दिग्गज स्पिनर कुलदीप यादव को भी टीम में जगह नहीं मिली है।

भारतीय टीम में विराट कोहली की वापसी हुई है और इसी कारण पिछली सीरीज में शतक लगाने के बावजूद इशान किशन को टीम से बाहर होना पड़ा है। जबकि 2023 वर्ल्ड कप के बाद से भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी भारत की अंतिम 11 में जगह नहीं मिल पाई है।

भारत की प्लेइंग 11 में गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा पेस बैट्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं स्पिन की जिम्मेदारी वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के कंधों पर होगी। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल टॉस हार गए। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

पहले वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद।

यह आंकड़े भी जान लें:-

  • जोस बटलर का यह 200वां वनडे मैच है। इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन 225 के बाद वह यह मुकाम हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं।
  • जसप्रीत बुमराह 1 विकेट लेते ही 150 वनडे विकेट पूरे कर लेंगे।
  • इंग्लैंड ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में पिछले सातों वनडे मैच जीते हैं। आखिरी बार इंग्लैंड को 2014 में यहां भारत ने ही हराया था।

बर्मिंघम में भारत 12 साल से नहीं जीता वनडे मैच, जानिए इंग्लैंड में अंग्रेजों के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड, क्या कहते हैं आंकड़े?

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 110 वनडे खेले जा चुके हैं। जानिए इंग्लैंड में टीम इंडिया का रिकॉर्ड, बर्मिंघम में प्रदर्शन, शुभमन गिल की कप्तानी से जुड़े दिलचस्प आंकड़े और पिछले मुकाबलों का पूरा इतिहास। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर