टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के सबसे शानदार मुकाबलों में से एक 5 मार्च 2026 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया 253 रन बनाकर भी सुरक्षित नहीं दिखी और जवाब में इंग्लिश टीम ने 246 रन बना दिए। इस मैच का सबसे खास विकेट रहा विल जैक्स का जब उनकी और जैकब बेथेल की जोड़ी मैच को भारत से दूर ले जा रही थी। इस विकेट में गेंदबाज अर्शदीप सिंह से ज्यादा कमाल था फील्डर अक्षर पटेल का।

भारतीय उपकप्तान ने विल जैक्स के शॉट पर ना ही सिर्फ छक्का लगाया, बल्कि बेहतरीन छलांग लगाकर उन्हें कैच आउट भी किया। दरअसल इस कैच में एक से ज्यादा फील्डर शामिल थे और अंत में यह कैच शिवम दुबे के खाते में जुड़ा। इसको लेकर कई लोग कंफ्यूज हो सकते हैं कि इसमें मेहनत अक्षर की थी लेकिन कैच दुबे के खाते में जुड़ा। तो इसको लेकर मेरिलबोर्न क्रिकेट क्लब (MCC) का एक नियम भी है।

क्या है MCC का कैच से जुड़ा नियम?

एमसीसी की क्रिकेट रूल बुक में शामिल नियम नंबर 33.2.2 में फेयर कैच यानी लीगल कैच की परिभाषा बताई गई है। इसमें 33.2.2.3 के तहत कहा गया है कि,”अगर फील्डर गेंद को स्टंप में लगने, अंपायर के लगने या किसी फील्डर के लगने या छूने के बाद या फिर दूसरे बल्लेबाज के लगने के बाद पकड़ता है तो इसे फेयर कैच मानते हैं। यानी इस तरह का कैच उस खिलाड़ी के नाम जुड़ता है जो इसे अंत में पकड़ता है।

इस नियम के अनुसार अक्षर वह फील्डर माने गए जिससे संपर्क के बाद गेंद दूसरे खिलाड़ी के हाथों में गई। 33.2.2.1 के अनुसार आखिर में गेंद जिस फील्डर के हाथ में होती है उसका ही यह कैच माना जाता है। 33.2.2.2 को भी समझें तो मतलब यह है कि जमीन में गेंद छुए बिना जिस फील्डर के हाथ में आखिर में रहती है उसका यह फेयर कैच माना जाता है।

इसलिए यह कैच शिवम दुबे के खाते में जुड़ा। इस विकेट के बाद मैच की तस्वीर पलटने लगी। फिर आखिरी में बचा हुआ काम जसप्रीत बुमराह के आखिरी दो ओवर्स और अंत में हार्दिक पंड्या व शिवम दुबे की गेंदबाजी ने किया। जब जैक्स और बेथल क्रीज पर एकसाथ थे इंग्लैंड को 37 गेंद पर 82 रन चाहिए थे जो संभव लग रहे थे। मगर जैक्स के विकेट ने बेथल को भी प्रेशर में ला दिया। अंत में भारत ने भयंकर लड़ाई के बाद मुकाबला 7 रन से जीत लिया। अक्षर ने इंग्लैंड की पारी में कप्तान हैरी ब्रूक का भी बेहतरीन कैच पीछे दौड़ लगाकर पकड़ा था।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टीम इंडिया ने फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल मैच में बने 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: भारत ने मैच जीता, जैकब बेथल ने दिल; फाइनल में अब न्यूजीलैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया