भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई की वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार (5 मार्च) को रोमांच की हदें पार हो गईं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 253 रन का स्कोर खड़ा किया तो किसी ने नहीं सोचा था कि इंग्लैंड सिर्फ 7 रन से हार का सामना करेगा। वानखेड़े में चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिली और 240 गेंद पर 499 रन बन गए।

इंग्लैंड की पारी में 17वें ओवर तक ऐसा लग रहा था कि मुकाबला किसी ओर जा सकता है, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने 18वें ओवर में शानदार गेंदबाजी करके मैच का रुख पटल दिया। बुमराह ने इस ओवर में विकेट नहीं चटकाया, लेकिन सिर्फ 6 रन दिए। हाई स्कोरिंग मैच में 9 से कम की इकॉनमी से रन देने का कारनामा बुमराह जैसा गेंदबाज ही कर सकता है। हार्दिक पंड्या ने भी 19वें ओवर में शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ 9 रन दिए, लेकिन बुमराह के ओवर ने इंग्लैंड पर दबाव बनाने का काम किया।

बुमराह ने करन और बेथल को बड़ा शॉट नहीं लगाने दिया

इंग्लैंड ने 17 ओवर के बाद 5 विकेट पर 209 रन बना लिए थे। जीत के लिए 3 ओवर में 45 रन चाहिए थे। जैकब बेथल 42 गेंद पर 94 और सैम करन 9 गेंद पर 14 रन बनाकर क्रीज पर थे। सूर्यकुमार यादव ने बुमराह को गेंद थमाई और इस दिग्गज गेंदबाज ने निराश नहीं किया। बुमराह ने करन और बेथल को बड़ा शॉट नहीं लगाने दिया।

बुमराह ने सिर्फ 6 रन दिए।

बुमराह की पहली गेंद पर सैम करन स्ट्राइक पर थे। इस गेंद पर कोई रन नहीं बना। अगली दो गेंद पर 1-1 रन आए। चौथी गेंद पर 2 रन बने। पांचवीं और छठी गेंद पर 1-1 रन आए। बुमराह ने 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट लिए। वह छक्कों-चौकों की बरसात में सबसे कम रन देने वाले गेंदबाज रहे। उनके और हार्दिक पंड्या के अलावा किसी गेंदबाजी की इकॉनमी 10 से नीच नहीं रही।

यह भी पढ़ें: कोलकाता से ही सेट हो कर मुंबई पहुंचे थे संजू, 92 गेंद पर 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से ठोके 186 रन