भारत फाइनल में पहुंचने से सिर्फ एक जीत दूर है और डिफेंडिंग चैंपियन की सेमीफाइनल में टक्कर इंग्लैंड के साथ है। इंग्लैंड की टीम इस वक्त काफी अच्छी नजर आ रही है और ये टीम भारत को कड़ी टक्कर देने की ताकत रखती है। हालांकि भारतीय टीम लगातार जीत रही है और टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है, लेकिन इंग्लैंड की टीम भी लगभग इसी स्थिति में है।
मुंबई में कौन बनेगा विजेता
भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला जाएगा जहां खूब रन बनने की उम्मीद है। टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन भी इस बात को मान चुके हैं कि दोनों टीमों के बीच हाई स्कोरिंग मैच खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड की बैटिंग लाइनअप को देखें तो दोनों टीमों में गहराई नजर आती है और गेंदबाजी के लिहाज से भी इंग्लैंड भारत के मुकाबले कमजोर तो नहीं दिख रहा है। ये मैच काफी तगड़ा होने वाला है और इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी हो सकती है।
भारत के अंतिम ग्यारह में बदलाव की संभावना कम
भारत अभी अच्छी स्थिति में है और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के लिए इस मैच की प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना कम ही नजर आती है। भारत के लिए ओपन तो संजू सैमसन के साथ अभिषेक शर्मा ही करेंगे। अभिषेक अच्छा नहीं कर पा रहे, लेकिन उन पर विश्वास दिखाने के अलावा भारत के पास कोई चारा भी नहीं है। अन्य बल्लेबाजों में वही खिलाड़ी टीम में होंगे जो वेस्टइंडीज के खिलाफ थे तो वहीं गेंदबाजी लाइनअप में बदलाव की संभावना कम ही है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैसमन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11
फिल साल्ट, जोस बटलर, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, सैम करन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, लियाम डॉसन, ल्यूक वुड।
ये खबरें भी पढ़ें
