टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड के साथ होगा। इंग्लैंड बेहद मजबूत टीम है और भारत को जीत के लिए काफी जोर लगाना होगा। मुंबई में होने वाले इस मैच को लेकर माना जा रहा है कि ये हाई स्कोरिंग होगा और इसमें जिसे जीत मिलेगी वहीं फाइनल में पहुंचेगा।

मुंबई के वानखड़े में बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है और भारत व इंग्लैंड दोनों टीमों में स्टार बैट्समैन की कोई कमी नहीं है। दोनों टीमों में से जिस टीम के बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन करेंगे जीत उसे ही मिलेगी। मुंबई में चुकी गेंदबाजों के लिए ज्यादा कुछ होता नहीं है ऐसे में इस मैच में किसी भी टीम के गेंदबाज के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चुनौती होगी। इस इस मैच में जो टीम दवाब को बेहतर तरीके से झेलेगी उसे ही जीत मिलेगी और इस रोमांचक मुकाबले को आप किस तरह से लाइव देख सकते हैं इसके बारे में जानते हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड मैच कब और कहां खेला जाएगा?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल भारत का सामना इंग्लैंड के साथ होगा और ये मैच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड मैच किस समय शुरू होगा?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड मैच शाम सात बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड मैच में टॉस कितने बजे होगा?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड मैच में शाम 06:30 बजे टॉस होगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा।
  • T20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत बनाम इंग्लैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
    T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

भारत की टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा।

इंग्लैंड की टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग, ल्यूक वुड।

ये खबरें भी पढ़ें

सचिन पहले तो लारा नंबर 10; अकरम, कोहली, पोटिंग भी शामिल; ब्रेट ली ने चुने ऑल-टाइम ग्रेटेस्ट टॉप 10 क्रिकेटर्स
Jansatta Analysis: भारत की होगी जीत, इंग्लैंड को हराने के लिए टीम इंडिया को बनानी होगी ऐसी रणनीति; फंस जाएंगे अंग्रेज