टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत का सामना हैरी ब्रुक की कप्तानी वाली इंग्लैंड के साथ होगी। भारत-इंग्लैंड दोनों के लिए सेमीफाइनल तक का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा और अब दोनों टीमें फाइनल मुकाबले से सिर्फ एक ही कदम दूर हैं।
सेमीफाइनल मुकाबले से पहले भारत ने अपनी प्लेइंग 11 में कुछ अहम बदलाव किए और ये टीम के काम आ गया। भारत ने बल्लेबाजों के क्रम में भी काफी सटीकता से बदलाव किए और ये काम कर गिया। भारत के कई बल्लेबाजों की ये खासियत है कि वो जरूरत के मुताबित बैटिंग क्रम में बदलाव के साथ अच्छा प्रदर्शन करने का दम रखते हैं और ये इंग्लैंड के काम भी आने वाला है।
इंग्लैंड की टीम भी अच्छी दिख रही है और इस टीम ने श्रीलंका में श्रीलंका को और न्यूजीलैंड को भी सुपर 8 मुकाबले में हराया था। इंग्लैंड की टीम चुकी श्रीलंका से भारत में खेलने आ रही है इसलिए उसके लिए यहां की स्थिति में तुरंत ढलना चुनौती हो सकती है, लेकिन मुंबई की पिच में काफी कुछ ऐसा है जिसका फायदा दोनों टीमों को मिलेगी। यही नहीं इस मैच के दौरान बारिश की क्या स्थिति रहेगी और पिच का मिजाज कैसा रहेगा इसके बारे में जानते हैं।
भारत-इंग्लैंड मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमफाइनल मुकाबले के दौरान आसमान के बिल्कुल साफ रहने का अनुमान है। यहां का तापमान 27 से 37 डिग्रीस सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है जबकि ह्यूमिडिटी का लेवल 60 फीसदी से ज्यादा होने की संभावना है। मैच के दौरान बारिश होने की संभावना ना के बराबर है। यही नहीं मुंबई में मैच के दिन बारिश होने का अनुमान नहीं जताया गया है यानी गुरुवार को बारिश नहीं होगी और पूरा मैच खेले जाने की संभावना है।
कैसा रहेगा वानखेड़े की पिच का मिजाज
मुंबई कि पिच पर आमतौर पर शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिलती है और फिर बाद में इस पिच पर खूब रन बनते हैं। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग का फैसला कर सकती है। वानखेड़े स्टेडियम का ग्राउंड छोटा होने की वजह से यहां पर बल्लेबाज जमकर शॉट्स लगाते हैं और खूब रन भी बनते हैं। हालांकि दूसरी पारी में ओस एक फैक्टर हो सकता है, लेकिन टी20 प्रारूप में अब ओस का होना ज्यादा मायने तो नहीं रखता है और ऐसा देखने को भी मिला है।
भारत-इंग्लैंड टी20 रिकॉर्ड
टी20 प्रारूप में भारत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ काफी शानदार रहा है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 29 मैच खेले गए हैं जिसमें इंग्लैंड को 12 में जबकि भारत को 17 मैचों में जीत मिली है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 की बात करें तो सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराया था, लेकिन फिर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से हराया था।
ये खबरें भी पढ़ें
