भारत के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन का कोलकाता के बाद मुंबई में भी जलवा देखने को मिला। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा का बल्ल नहीं चला तो थोड़ी मायूसी जरूर हुई, लेकिन संजू ने भारतीय क्रिकेट फैंस को उनकी कमी महसूस नहीं होने दी और दमदार पारी खेलते हुए 26 गेंदों पर छक्कों के साथ अर्धशतक लगाया। उन्होंने पावरप्ले में इतने रन बना लिए कि वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड टूट गया।

संजू सैमसन ने तोड़ा वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में पहले 6 ओवर यानी पावरप्ले में एक विकेट पर 67 रन बनाए। संजू सैमसन ने इन 67 रन में से पावरप्ले के दौरान कुल 41 रन बनाए और सहवाग से आगे निकल गए। संजू अब टी20 वर्ल्ड कप के पावरप्ले में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर आ गए। रोहित भी पावरप्ले में 41 रन बना चुके हैं और उन्होंने ऐसा साल 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था।

संजू ने सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के पावरप्ले में साल 2007 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 40 रन बनाए थे और वो अब संजू से नीचे आ गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर भी रोहित शर्मा ही हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पावरप्ले में 51 रन की पारी खेली थी। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं जिन्होंने साल 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 50 रन की पारी खेली थी।

T20WC पावरप्ले में भारतीय बैटर का सबसे ज्यादा स्कोर

51 रन – रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया (2024)
50 रन – केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड (2021)
50 रन – ईशान किशन बनाम नामीबिया (2026)
42 रन – ईशान किशन बनाम पाकिस्तान (2026)
41 रन – इंग्लैंड बनाम इंग्लैंड (2026)
41 रन – रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज ​​(2016)
40 रन – वीरेंद्र सहवाग बनाम न्यूजीलैंड (2007)

संजू सैमसन ने इस मैच में 42 गेंदों पर 89 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके भी लगाए। उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 211.90 का रहा। संजू ने इससे पहले वाले मुकाबले में कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन की पारी खेली थी और ये उनका बैक टू बैक अर्धशतक रहा।

ये खबरें भी पढ़ें

VIDEO: अर्जुन तेंदुलकर ने शुरू की जिंदगी की नई पारी, एक साल बड़ी सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधे

IND vs ENG: अभिषेक ने ऑफ-स्पिनर के सामने घुटने टेके, सेमीफाइनल में फेंक दिया अपना विकेट; कोई धैर्य रखना सिखाओ