टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ संजू सैमसन ने 42 गेंद पर 89 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने इस बेहतरीन पारी से विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की। वह मात्र एक रन से विराट का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में भारत के लिए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर के रिकॉर्ड की बराबरी की।

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में संजू सैमसन ने 42 गेंद पर 89 रन की धुआंधार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और सात बेहतरीन छक्के लगाए। वह टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले भी छठे भारतीय बने।

टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट के सबसे बड़े स्कोर

  • 100 रन नाबाद: फिन एलन vs SA, 2026 सेमीफाइनल
  • 96 रन नाबाद: तिलकरत्ने दिलशान vs WI, 2009 सेमीफाइनल
  • 89 रन नाबाद: विराट कोहली vs WI, 2016 सेमीफाइनल
  • 89 रन: संजू सैमसन vs ENG, 2026 सेमीफाइनल*
  • 86 रन नाबाद: एलेक्स हेल्स vs IND, 2022 सेमीफाइनल
  • 85 रन नाबाद: मार्लन सैमुल्स vs ENG, 2016 फाइनल
  • 85 रन: केन विलियम्सन vs AUS, 2021 फाइनल

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को दिया 254 रन का लक्ष्य

इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 253 रन बनाए। टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में यह सबसे बड़ा स्कोर भारत ने खड़ा किया है। संजू सैमसन शतक से चूक गए। संजू को इशान किशन और शिवम दुबे से अच्छा साथ मिला। अंत में तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या ने तूफानी बल्लेबाजी की। 

भारत के लिए संजू सैमसन ने सर्वाधिक 89 रन की पारी खेली। उनके अलावा शिवम दुबे ने 43 और इशान किशन ने 39 रन बनाए। अंत में हार्दिक पंड्या ने 12 गेंद पर 27 रन और तिलक वर्मा ने 7 गेंद पर 21 रन की तूफानी पारी अंत में खेली।

यह भी पढ़ें- संजू सैमसन और इशान किशन की जोड़ी ने रचा इतिहास, युवराज सिंह-रॉबिन उथप्पा का 19 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा का डांस, गौतम गंभीर को दी झप्पी; ICC ने शेयर किया वर्ल्ड कप के बीच हिटमैन का खास वीडियो