संजू सैमसन की स्थिरता पर हमेशा सवाल उठते आए हैं। ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि एक बार फिर से अब उनकी जगह पर खतरा मंडरा रहा है। आयरलैंड में दो मैचों की टी20 सीरीज में फ्लाप होने के बाद इंग्लैंड में भी पहले मैच में संजू 7 गेंद खेलकर सिर्फ 1 रन बना पाए। पिछली तीन पारियों में उन्होंने 5,0,1 रन ही बनाए हैं। यही कारण है कि वैभव सूर्यवंशी का नाम अब फिर से सभी के जहन में आने लगा है।

संजू सैमसन का प्रदर्शन इस साल टी20 विश्व कप 2026 में शानदार था। उन्होंने 5 पारियों में 321 रन बनाए थे और वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी बने थे। इसके बाद आईपीएल में भी उनके बल्ले से 14 पारियों में 2 शतक के साथ 477 रन निकले। इसके बाद अचानक फिर से विदेशी सरजमीं पर आते ही संजू का फॉर्म जाता दिखा।

विदेशी सरजमीं पर पिछली 10 में 8 पारी में नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा

संजू सैमसन का टी20 इंटरनेशनल में विदेशी सरजमीं पर प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। पिछली 10 पारियों की बात करें तो विदेश में संजू इसमें से 8 पारियों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं। खास बात यह है कि इसमें पांच डक और दो शतक भी शामिल हैं। संजू सैमसन ने विदेशी सरजमीं पर पिछली 10 पारियों में:- 0, 0, 107, 0, 0, 109*, 2, 5, 0, 1 रन ही बनाए हैं।

वैभव सूर्यवंशी के लिए बन रहा रास्ता?

संजू सैमसन का यह खराब फॉर्म वैभव सूर्यवंशी के लिए रास्ता तैयार कर रहा है। अब पिछले तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों से वैभव को अपने डेब्यू का इंतजार है। मीडिया में, सोशल मीडिया पर और दिग्गजों के बयानों में लगातार वैभव को डेब्यू करवाने की बात कही जा रही है। अगर एक और पारी संजू यहां से खराब खेले तो निश्चित ही वैभव सूर्यवंशी के लिए मौका बन सकता है। दूसरे टी20 इंटरनेशनल में भी वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का विचार जरूर कई विशेषज्ञों के मन में जरूर आएगा।

अभिषेक बने नंबर 1, T20I में पूरे किए सबसे तेज 100 छक्के; रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में भी शामिल

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 24 गेंद पर 59 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 100 छक्के भी पूरे किए। वह सबसे तेज ऐसा करने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बने। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर