इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों खास कमाल नहीं कर पाए। रोहित 21 गेंद पर 11 और विराट 6 गेंद पर 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लिहाजा इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के पहले मैच में रोको फैंस को निराश लौटना पड़ा। इतना ही नहीं कुछ ऐसे आंकड़े और कमजोरियां भी दोनों खिलाड़ियों की सामने आईं जिससे टीम इंडिया की टेंशन भी बढ़ गई।

रोहित शर्मा का वनडे वर्ल्ड कप 2023 से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 तक पहले 10 ओवर में स्ट्राइक रेट 122.56 और औसत 67.41 का था। मगर अक्टूबर 2025 से अब तक रोहित का स्ट्राइक रेट पहले 10 ओवर में गिरकर 86.12 का हो गया है और औसत भी कम होकर 44.50 हो गया है। दूसरी ओर विराट कोहली की बात करें तो लंबे समय बाद वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने उतरे। अफगानिस्तान सीरीज में वह टीम का हिस्सा नहीं थे और इंजरी के कारण बाहर थे।

टीम इंडिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता?

इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली का भी आगाज अच्छा नहीं रहा। वह जोफ्रा आर्चर की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। जनवरी 2023 से अब तक यह चौथा मौका था जब पेस बॉलर के खिलाफ विराट पगबाधा आउट हुए। जबकि उससे पहले 10 साल में वह सिर्फ एक बार ही तेज गेंदबाज के सामने इस तरह आउट हुए थे। यह रोहित और विराट के आंकड़े अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों के लिहाज से टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकते हैं।

भारत के सामने 259 रन का लक्ष्य

इस मैच में टॉस जीतकर पहले खेलते हुए इंग्लैंड की टीम ने 47.5 ओवर में 10 विकेट गंवाकर 258 रन बनाए थे। भारत के लिए अक्षर पटेल ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके थे। वहीं गुरनूर, प्रसिद्ध को 2-2 विकेट मिले थे। जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट अपने नाम किया था। इंग्लिश टीम के लिए जो रूट ने नाबाद 76 रन बनाए और लियाम डॉसन ने 68 रन की पारी खेली।

बुमराह-गुरनूर-प्रसिद्ध का कमाल, अक्षर ने झटके 4 विकेट; भारत को पहले वनडे में मिला 259 का लक्ष्य

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 47.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 258 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 259 का लक्ष्य मिला। अक्षर पटेल ने सर्वाधिक 4 विकेट अपने नाम किए। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर