भारतीय क्रिकेट टीम के दो मौजूदा दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ वनडे में एक शानदार रिकॉर्ड बनाया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में कार्डिफ के सोफिया गार्डेंस में 60 रन की साझेदारी की। इस पार्टनरशिप के दौरान इस जोड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में मिलाकर 8000 रन साझेदारी के पूरे किए।

भारत के लिए तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी के मामले में 8000 रनों का आंकड़ा पार करने वाली यह सिर्फ तीसरी जोड़ी है। यानी सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के बाद यह भारत की रन बनाने के लिहाज से तीसरी सबसे सफल जोड़ी बन गई है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 32 रन जोड़ते ही दोनों ने यह मुकाम हासिल कर लिया था।

भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ियां

  • 12,400 रन: सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली
  • 11,037 रन: सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़
  • 8,028 रन: रोहित शर्मा और विराट कोहली
  • 7,626 रन: सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़
  • 7,199 रन: विरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर
  • 6,984 रन: रोहित शर्मा और शिखर धवन

रोहित-विराट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 60 रन की साझेदारी की। रोहित हालांकि, परेशान दिख रहे थे लेकिन विराट ने पारी को अपने तेजतर्रार अंदाज में आगे बढ़ाया। रोहित शर्मा 47 गेंद पर 26 रन ही बना पाए लेकिन विराट कोहली ने अपने करियर का 78वां अर्धशतक पूरा किया। विराट ने 66 गेंद पर 65 रन की पारी खेली।

विराट कोहली ने अपनी पारी में 8 चौके लगाए और इसमें एक भी छक्का शामिल नहीं था। वहीं रोहित की लगातार यह दूसरी धीमी और बेकार पारी थी। इससे पहले बर्मिंघम वनडे में भी वह 21 गेंद पर 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। उसके बाद कार्डिफ वनडे में वह 47 गेंद पर 26 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इस मैच में विल जैक्स ने उन्हें पवेलियन भेजा।

IND U19 vs SL U19: कप्तान यश के 4 विकेट, लक्ष्य का दोहरा शतक, फिर भी नहीं जीत पाई भारतीय टीम; पहला टेस्ट मैच ड्रॉ

इंडिया अंडर 19 और श्रीलंका अंडर 19 की टीमों के बीच खेला जा रहा पहला अनाधिकारिक टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ है। इस मुकाबले के आखिरी घंटे में रोमांच चरम पर था लेकिन कप्तान यश के चार विकेट रंग नहीं ला पाए। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर