भारत-इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच शुक्रवार (10 जुलाई) से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। महिला क्रिकेट में यह ऐतिहासिक मैच होगा। लॉर्ड्स में पहली महिला क्रिकेट टीमें टेस्ट खेलेंगी। इसके साथ ही 142 सालों का रिकॉर्ड टूट जाएगा। 1884 में पहली बार दो पुरुष टीमों के बीच ‘क्रिकेट के मक्का’ में टेस्ट मैच हुआ था। इंग्लैंड की महिला टीम ने 1937 से अब तक देशभर में 19 जगहों पर 55 टेस्ट मैच खेले हैं। लॉर्ड्स 20वां मैदान होगा।

जून 2023 में इंग्लैंड ने अपनी घरेलू सरजमीं (ट्रेंटब्रिज में) आखिरी बार टेस्ट खेला था। तब क्रिकेट में समानता के लिए स्वतंत्र आयोग (ICEC) ने एक कड़ी रिपोर्ट जारी की। इसमें कहा गया कि यह काफी भयावह है कि इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में कभी महिला टेस्ट मैच नहीं खेला। आईसीईसी की रिपोर्ट में कहा गया,’होम ऑफ क्रिकेट अभी भी मेंस का होम है।’ बता दें कि लंदन स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) स्थित है, जो क्रिकेट के नियम बनाता है।

महिला टेस्ट और पुरुष टेस्ट में अंतर

पुरुषों का टेस्ट क्रिकेट 5 दिन का होता है। महिलाओं का टेस्ट मैच चार दिन का होता है। 90 के बजाय एक दिन में कम से कम 100 ओवर फेंकने होते हैं। फॉलोऑन का अंतर 200 के बजाय 150 होता है। महिला क्रिकेट में केवल दो बाह पाँच दिन के टेस्ट हुए हैं। 2023 एशेज में ट्रेंटब्रिज टेस्ट आखिरी बार 5 दिन का मैच हुआ था। ऑस्ट्रेलिया ने 89 रन से जीता था।

भारत-इंग्लैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत-इंग्लैंड महिला टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड का रिकॉर्ड शानदार है। दोनों के बीच आखिरी बार दिसंबर 2023 में महिला टेस्ट मैच हुआ था। भारत ने नवी मुंबई में 347 रन से जीत हासिल की थी। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पिछले चार टेस्ट में से तीन जीते हैं। भारत 1995 से इंग्लैंड से कोई टेस्ट नहीं हारा है।

इंग्लैंड में भारत टेस्ट नहीं हारा

इंग्लैंड में भारत नौ टेस्ट में से कोई भी नहीं हारा है। दो में जीत दर्ज की और सात ड्रॉ रहे हैं। पिछली बार भारत ने 2014 में इंग्लैंड में टेस्ट मैच जीता था। वर्म्सले में स्मृति मंधाना ने टेस्ट डेब्यू पर एक सफल चेज में हाफ सेंचुरी बनाई थी। यह एक बड़ी जीत थी भारत आठ साल बाद टेस्ट खेला था। हरमनप्रीत कौर सहित आठ खिलाड़ियों ने डेब्यू किए थे।

भारत बनाम इंग्लैंड एकमात्र टेस्ट लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग

भारत और इंग्लैंड महिला टीम के बीच टेस्ट मैच शुक्रवार से लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देख सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें