भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में बदलाव हो गया है। हार्दिक पंड्या पहले से ही टीम से बाहर हैं और उनकी जगह लेने वाले नितीश कुमार रेड्डी भी इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं। अब शिवम दुबे की टीम इंडिया के वनडे स्क्वाड में वापसी हुई है। खास बात यह है कि दो साल पहले उन्होंने आखिरी वनडे मैच खेला था।

भारत के लिए 2024 और 2026 टी20 विश्व कप जीत में अहम योगदान निभाने वाले दुबे को अब वनडे टीम में भी एंट्री मिली है। शिवम ने भारत के लिए इससे पहले सिर्फ चार वनडे इंटरनेशनल मुकाबले ही खेले हैं। उनके आंकड़ों से ज्यादा उनका अनुभव उनको इस जगह के लिए असली हकदार बनाता है। शिवम दुबे ने आखिरी वनडे इंटरनेशनल अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था।

शिवम दुबे को भारत की वनडे टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह शामिल किया गया है। उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में भारत के लिए सिर्फ 1 विकेट लेते हुए 43 रन बनाए हैं। जबकि टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 44 पारियों में 34 विकेट और 52 पारियों में 1083 रन दर्ज हैं। जबकि लिस्ट ए करियर में उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक समेत 1121 रन दर्ज हैं। जबकि 48 विकेट भी वह लिस्ट ए फॉर्मेट में ले चुके हैं।

इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम का वनडे स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली , श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

  • पहला वनडे: 14 जुलाई 2026, बर्मिंघम, दोपहर 3.30 बजे (IST)
  • दूसरा वनडे: 16 जुलाई 2026, कार्डिफ, शाम 5.30 बजे (IST)
  • तीसरा वनडे: 19 जुलाई 2026, लॉर्ड्स, दोपहर 3.30 बजे (IST)

वैभव सूर्यवंशी IN, संजू सैमसन टीम से बाहर; जिम्बाब्वे सीरीज के लिए टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड का ऐलान

भारतीय टीम 23 जुलाई से 26 जुलाई तक जिम्बाब्वे में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है। खास बात यह है कि संजू सैमसन इस टीम से बाहर हैं और वैभव सूर्यवंशी का नाम इस स्क्वाड में भी है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर