India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होनें वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने साफ तौर पर कहा कि इस मैच में टीम इंडिया को जीत नहीं मिलेगी। आमिर टी20 वर्ल्ड कप में अपने अटपटे भविष्यवाणी को लेकर सूर्खियों में रहे हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा को स्लॉगर कहा था और फिर भारत के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने की भी बात कही थी, लेकिन उनका ये आकलन गलत साबित हुआ था।
भारतीय बल्लेबाज हैं आउट ऑफ फॉर्म
आमिर ने कहा कि वानखेड़े का विकेट बैट्समैन के लिए फायदेमंद है,और अगर इंग्लैंड दूसरी बैटिंग करता है तो उनके पास इंडिया को हराने का अच्छा मौका है। पाकिस्तान के इस पूर्व पेसर ने हारना मना है शो में कहा कि ये एक अच्छे विकेट पर मैच है। जैसा कि राशिद भाई ने कहा कि अगर इंग्लैंड दूसरी बैटिंग करता है तो ज्यादा चांस होंगे क्योंकि मुंबई में यह एक हाई-स्कोरिंग गेम होगा। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों के खराब फॉर्म पर जोर दिया और कहा कि टी20 वर्ल्ड कप में उनके लगातार नहीं चलने वाले प्रदर्शन से इंग्लैंड का पलड़ा भारी हो गया है।
2 खिलाड़ी के दम पर मैच नहीं जीत सकते
मोहम्मद आमिर ने कहा कि अगर आप इंडिया की बात करें तो उनके सिर्फ एक या दो बैटर ही अच्छा खेल रहे हैं। हर मैच में सिर्फ एक या दो बैटर भी रन बना पाते हैं, लेकिन अगर आप उनकी ओवरऑल बैटिंग को देखें तो वो फॉर्म में नहीं हैं। इशान किशन ने हमारे खिलाफ प्रदर्शन किया जबकि अभिषेक शर्मा आउट ऑफ फॉर्म हैं। तिलक वर्मा ने कोई असर नहीं डाला। सूर्यकुमार यादव ने सुपर 8 में आने के बाद कुछ नहीं किया। पिछले मैच में संजू ने अच्छा किया जबकि बुमराह अच्छा कर रहे हैं। आप पक्का नहीं कह सकते कि यह टीम हावी होगी और मुझे लगता है कि इंग्लैंड ही जीतेगा। आप सिर्फ 2 खिलाड़ियों के दम पर मैच नहीं जीत सकते।
ये खबरें भी पढ़ें
‘जोस बटलर नहीं ये दो बल्लेबाज भारत के खिलाफ पहली गेंद से मचा सकते हैं तबाही’, सहवाग ने जताया डर
