भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले में फैंस के मन में अब नई उत्सुकता होगी अपने पसंदीदा स्टार रोहित शर्मा को देखने की। क्योंकि दूसरे वनडे के बीच खबर सामने आई थी कि लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है। ऐसे में आखिरी बार रोहित को मेन इन ब्लू की जर्सी में देखने के लिए फैंस को ध्यान रखना होगा कि इस मुकाबले का समय दूसरे वनडे जैसा नहीं होगा।
आपको बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ में खेला गया दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे शुरू हुआ था। इस मुकाबले का टॉस शाम 5 बजे हुआ था। जबकि पहला वनडे मैच बर्मिंघम में दोपहर 3.30 बजे से खेला गया था। अब तीसरे वनडे मुकाबले का समय भी बदल चुका है। तीसरा वनडे मैच भी पहले वनडे के समय पर ही खेला जाएगा। अटकलें ऐसी हैं कि रोहित का यह आखिरी मैच भी हो सकता है।
कितने बजे शुरू होगा लॉर्ड्स वनडे?
लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। इस मैच का टॉस दोपहर 3 बजे होगा। सीरीज का यह मुकाबला निर्णायक भी होने वाला है। पहला मैच भारत ने जीता था और दूसरा मुकाबला इंग्लैंड ने जीतते हुए सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया था। अब लॉर्ड्स में होने वाला मुकाबला सीरीज का डिसाइडर मैच होगा।
रोहित शर्मा पर रहेंगी सभी की नजरें
रोहित शर्मा को लेकर खेल जगत में एक रिपोर्ट से हलचल मची हुई है। वहीं टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने उनके जल्द फॉर्म में लौटने की बात कह दी है। रोहित का प्रदर्शन इस सीरीज में अभी तक खास नहीं रहा है। पहले वनडे में 21 गेंद 11 और दूसरे वनडे में 47 गेंद पर 26 रन उन्होंने बनाए थे। ऐसे में तीसरा मैच जिसे उनका आखिरी मैच भी बताया जा रहा है, उसमें मौका होगा उनके पास आलोचकों का मुंह बंद करने का।
वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड की टीम: बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, ब्रायडन कार्स।
वनडे में 3 दोहरे शतक, सबसे ज्यादा छक्के: रोहित शर्मा के वे 5 रिकॉर्ड जिनका टूटना लगता है नामुमकिन
रोहित शर्मा ने अपने करियर में पांच ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जिनका टूटना अब नामुमकिन सा लगता है। रोहित के नाम वनडे में सबसे ज्यादा दोहरे शतक और सबसे ज्यादा छक्के समेत कई ऐस रिकॉर्ड दर्ज हैं। इस खबर में हिटमैन के ऐसे ही पांच अटूट रिकॉर्ड की जानकारी दी गई है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
