India vs England 3rd ODI Cricket Match LIVE Streaming: भारत-इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच रविवार (19 जुलाई) को लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में यह मैच सीरीज का निर्णय करेगा। इस बीच निगाहें रोहित शर्मा पर होंगी, जिनको लेकर पीछे खबर आई थी कि चयनकर्ताओं में वनडे में उनसे आगे बढ़ने का मन बना लिया है।

कोच गौतम गंभीर के लिए भारत का सीरीज जीतना महत्वपूर्ण है। अगर ऐसा नहीं होता है तो आयरलैंड और इंग्लैंड से टी20 में क्लीन स्वीप के बाद उनकी काफी आलोचना होगी। गिल की कप्तानी में भारतीय टीम 4 में तीसरी बार सीरीज हार जाएगी। यहां भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे वनडे मैच के लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी दी गई है। जनसत्ता.कॉम पर भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे वनडे मैच का स्कोरकार्ड भी उपलब्ध है।

भारत-इंग्लैंड तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स

  • भारत-इंग्लैंड तीसरा वनडे कहां खेला जाएगा?
  • भारत-इंग्लैंड तीसरा वनडे लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
  • भारत-इंग्लैंड तीसरा वनडे कब है?
  • भारत-इंग्लैंड तीसरा वनडे रविवार, 19 जुलाई को है।
  • भारत-इंग्लैंड तीसरे वनडे का टॉस कब होगा?
  • भारत-इंग्लैंड तीसरे वनडे का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगा।
  • भारत-इंग्लैंड तीसरा वनडे कब से खेला जाएगा?
  • भारत-इंग्लैंड तीसरा वनडे भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा।
  • भारत-इंग्लैंड तीसरे वनडे का लाइव टेलीकास्ट कहां देख सकते है?
  • भारत-इंग्लैंड तीसरे वनडे का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
  • भारत-इंग्लैंड तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
  • भारत-इंग्लैंड तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

लॉर्ड्स में वनडे में भारतीय टीम का रिकॉर्ड

लॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट इतिहास के कुछ सबसे खास पलों का गवाह रहा है। 1983 में कपिल देव की अगुआई में भारत पहली वर्ल्ड कप जीता था। 2002 में नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल में 325 रन का शानदार चेज इसी मैदान पर हुआ था। पूरी खबर पढ़ें