भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम में खेले जा रहे वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने जलवा बिखेरा है। इस मुकाबले में 968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में लौटे जसप्रीत बुमराह ने अंग्रेज बल्लेबाजों की नाक में दम किया और एक विकेट लेते ही दो रिकॉर्ड अपने नाम किए। इसके बाद 706 दिन के इंतजार के बाद भारत की वनडे टीम में लौटे ऑलराउंडर शिवम दुबे ने भी कमाल की गेंदबाजी की और केएल राहुल के शानदार कैच की बदौलत उन्हें विकेट भी मिला।

शिवम दुबे ने अपने पहले 5 ओवर के स्पेल में 21 रन दिए और एक विकेट लिया। उन्होंने खतरनाक दिख रहे विल जैक्स को पवेलियन भेजा। केएल राहुल ने विकेट के पीछे अपनी दाईं ओर डाइव लगाते हुए बेहतरीन कैच लपका। जैक्स 19 गेंद पर 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शिवम दुबे ने इस मैच से पहले तक सिर्फ एक ही वनडे इंटरनेशनल विकेट लिया था। विल जैक्स उनके दूसरे शिकार बने हैं।

देखें केएल राहुल के बेहतरीन कैच का वीडियो

नितीश कुमार रेड्डी की जगह दुबे को मिली एंट्री

शिवम दुबे को चोटिल नितीश कुमार रेड्डी की जगह वनडे टीम में एंट्री मिली थी। हार्दिक पंड्या पहले से ही चोटिल हैं और उनकी जगह आए नितीश कुमार रेड्डी भी चोटिल हो गए। इसके बाद शिवम दुबे को टीम में जगह मिली। दुबे ने इससे पहले अपना आखिरी वनडे मैच 7 अगस्त 2024 को यानी 706 दिन पहले श्रीलंका के खिलाफ खेला था। अब तकरीबन दो साल बाद वह वनडे इंटरनेशनल खेल रहे हैं।

शिवम दुबे ने टी20 इंटरनेशनल में 44 पारियों में 34 विकेट झटके और 52 पारियों में 1083 रन बनाए हैं। जबकि लिस्ट ए करियर में उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक समेत 1121 रन दर्ज हैं। जबकि 48 विकेट भी वह लिस्ट ए फॉर्मेट में ले चुके हैं। वनडे इंटरनेशनल में उनके नाम अभी तक सिर्फ 43 रन दर्ज हैं। अब देखना होगा बल्ले से वह क्या कमाल करते हैं।

968 दिन बाद लौटे जसप्रीत बुमराह का कमाल, रविंद्र जडेजा और अजीत अगरकर को छोड़ा पीछे

जसप्रीत बुमराह ने वनडे क्रिकेट में लंबे अंतराल के बाद वापसी की है। उन्होंने आते ही अपनी छाप छोड़ी और इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को खूब परेशान किया। उन्होंने हैरी ब्रूक का विकेट लेते ही दो बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर