भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कार्डिफ के सोफिया गार्डेंस में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम एक बड़े बदलाव के साथ उतरी है। केएल राहुल को इस मैच में प्लेइंग 11 में नहीं शामिल किया गया जबकि इशान किशन को एंट्री मिल गई है। वहीं इंग्लैंड की टीम ने भी दो बदलाव किए और पिछले मैच में अर्धशतक (68 रन बनाने वाले) लगाने वाले लियाम डॉसन को बाहर कर दिया।
भारतीय टीम में चोटिल शुभमन गिल और गुरनूर बराड़ के खेलने पर सस्पेंस था। मगर यह दोनों खिलाड़ी यह मुकाबला खेल रहे हैं। मगर केएल राहुल को इस मैच में जगह नहीं मिली। इंग्लैंड की टीम ने लियाम डॉसन और जोश टंग को बाहर कर दिया। इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में गस एटकिंसन और साकिब महमूद की वापसी हुई है। इंग्लिश टीम भी इस मैच में तीन सैम करन समेत चार पेसर्स के साथ उतरी है।
केएल राहुल क्यों हुए बाहर?
केएल राहुल पहले वनडे में सिर्फ 1 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए थे। वहां से मैच भी फंस गया था। ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि क्या एक पारी में फ्लाप होने के बाद ही राहुल को बाहर कर दिया गया? लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है, कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के बाद बताया कि राहुल बीमार हैं और इस मैच में वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसी कारण इशान किशन को इस मुकाबले की प्लेइंग 11 में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज मौका मिला है।
दूसरे वनडे के लिए भारत की प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
दूसरे वनडे के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
बेन डकेट, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), जो रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद।
दूसरे वनडे से पहले भारतीय खिलाड़ी को लगी लताड़, ICC ने लगाया जुर्माना; क्या था पूरा मामला
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ में होने वाला है। मैच से कुछ देर पहले ही भारतीय खिलाड़ी को आईसीसी ने लताड़ लगाई और भयंकर जुर्माना भी ठोंका। यह मामला बर्मिंघम में हुए पहले वनडे से जुड़ा था। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
