तीसरे टी20 इंटरनेशनल में भारत को 125 रन से हराने के बाद इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) और इंग्लैंड की क्रिकेट परिस्थितियों की तुलना करते हुए बड़ा बयान दिया। जोफ्रा आर्चर ने कहा कि आईपीएल की सपाट पिचों और छोटी बाउंड्री के मुकाबले इंग्लैंड में गेंदबाजों के लिए गुड लेंथ पर गेंदबाजी करना कहीं ज्यादा असरदार होता है।
जोफ्रा आर्चर का मानना है कि इंग्लैंड में गेंदबाजों को हर गेंद पर परफेक्ट होने की जरूरत नहीं पड़ती, बल्कि गुड लेंथ पर लगातार गेंदबाजी करके भी बल्लेबाजों को परेशान किया जा सकता है। जोफ्रा आर्चर ने साथ ही संकेत दिया कि भारतीय बल्लेबाजों को इन हालात के अनुसार खुद को जल्दी ढालना होगा।
जोफ़्रा आर्चर का मानना है कि इंग्लिश हालात में गेंदबाज़ी करना ‘सामान्य क्रिकेट’ में वापसी जैसा है। यह आईपीएल (IPL) की बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिचों छोटी बाउंड्री के बाद एक अच्छा बदलाव है। जोफ्रा आर्चर ने तीसरे टी20 इंटरनेशनल में भारत की करारी हार के बाद भारतीय युवा बल्लेबाज़ों को एक तरह से चेतावनी भी दी।
जोफ्रा आर्चर की यह टिप्पणी तब आई जब इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में भारत 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 76 रन पर ऑलआउट हो गया। बारबाडोस में जन्में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने 29 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि जोश टंग ने 38 रन देकर चार विकेट लिए। पहला मैच बारिश की वजह से रद्द होने के बाद इंग्लैंड ने इस पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
‘यहां गलती की गुंजाइश ज्यादा’
जोफ्रा आर्चर से जब पूछा गया कि भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ उनकी रणनीति IPL की रणनीति से कैसे अलग थी, तो उन्होंने कहा कि इंग्लैंड के हालात में गेंदबाजों को छोटी-छोटी बारीकियों की लगातार चिंता करने के बजाय पारंपरिक तरीकों पर टिके रहने की छूट मिलती है।
जोफ्रा आर्चर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यहां सब कुछ सामान्य हो जाता है। आप गुड लेंथ पर सीधी गेंद फेंकने की कोशिश करते हैं। जबकि वहां विकेट इतने आसान हैं और बाउंड्री इतनी छोटी होती हैं कि आपको बहुत ज्यादा सावधान रहना पड़ता है। यहां मुझे लगता है कि गलती की गुंजाइश थोड़ी ज्यादा होती है।’’
जोफ्रा आर्चर ने यह भी कहा कि इंग्लैंड को हमेशा से लग रहा था कि उनका 201 रन का स्कोर काफी होगा, जबकि IPL में 200 से ज्यादा का स्कोर भी अक्सर हासिल कर लिया जाता है। जोफ्रा आर्चर ने कहा, ‘‘IPL में कभी-कभी 200 रन भी सुरक्षित नहीं होते। उस पिच पर 200 रन बनाने के बाद, मैं यह तो नहीं कहूंगा कि हम पूरी तरह आश्वस्त थे, लेकिन मुझे लगा कि इसे हासिल करने के लिए सच में एक बहुत खास पारी की जरूरत होगी।’’
जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड की गेंदबाजी इकाई को मिलकर अच्छा प्रदर्शन करने का श्रेय दिया। जोफ्रा आर्चर ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि सबने योगदान दिया। आज जिन भी गेंदबाजों ने गेंदबाजी की, उन्हें विकेट मिले, तो यह एक बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन था।’’
वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ ‘मुकाबला बराबरी पर’
सबसे बड़ी चर्चाओं में से एक थी जोफ्रा आर्चर और उनके राजस्थान रॉयल्स के साथी खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के बीच की टक्कर। 15 साल के इस खिलाड़ी ने मैनचेस्टर में अपने T20I डेब्यू पर जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपनी पहचान बनाई थी। हालांकि, ट्रेंट ब्रिज में जोफ्रा आर्चर ने जबरदस्त जवाब दिया।
वैभव सूर्यवंशी के 13 रन बनाने के बाद जोफ्रा आर्चर ने 145 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज और उछाल भरी गेंद पर इस युवा खिलाड़ी को आउट कर दिया। बढ़ती प्रतिद्वंद्विता पर हंसते हुए जोफ्रा आर्चर ने कहा, ‘‘हां, मुझे लगता है कि अब मुकाबला बराबरी पर है, लेकिन अभी दो और मैच बाकी हैं और नतीजा कुछ भी हो सकता है तो देखते हैं कौन जीतता है।’’
जोफ्रा आर्चर ने इस बात को भी खारिज कर दिया कि सिर्फ तेज गति ने भारत को परेशान किया। जोफ्रा आर्चर ने कहा, ‘‘नहीं, ऐसा नहीं है। मुझे लगता है कि हमने मैनचेस्टर में भी अच्छी गेंदबाजी की थी। वहां हमें उतने विकेट नहीं मिले थे, इसलिए आज कुछ विकेट मिलने से हम खुश हैं।’’
जोफ्रा आर्चर ने कहा कि गति से ज्यादा अनुशासन मायने रखता है। जोफ्रा आर्चर ने कहा, ‘‘सच कहूं तो मुझे नहीं लगता कि गेंद बहुत तेज थी। हो सकता है थोड़ी तेज रही हो, लेकिन हवा बहुत तेज चल रही थी, इसलिए सच कहूं तो मुझे हाथ से छूटते समय ऐसा महसूस नहीं हुआ।’’
वर्ल्ड कप के बाद बदलाव के दौर से गुजर रही भारतीय टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अपनी पहली T20I जीत की तलाश में है। भारत गुरुवार 9 जुलाई को ब्रिस्टल में होने वाले चौथे T20I में सीरीज में बने रहने की कोशिश करेगा। शनिवार 11 जुलाई को साउथैम्प्टन में आखिरी मैच खेला जाएगा।
श्रेयस ने बताया भारत को क्यों मिली टी20 इतिहास की सबसे बड़ी हार, सीरीज में 2-0 से पिछड़ गई टीम इंडिया
भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि टीम इंडिया ने कहां पर मैच गंवा दिया। इस मैच में जोफ्रा आर्चर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 3 विकेट लिए। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)
