भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मैच से एक दिन पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। इस टीम में मेजबान इंग्लिश टीम ने दो बदलाव किए हैं। जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी हुई है। वहीं पहले मैच में 33 रन देकर 3 विकेट लेने वाले साकिब महमूद को बाहर किया गया है।

जोफ्रा आर्चर समेत जोश टंग की भी प्लेइंग 11 में एंट्री हुई है। जोश टंग का यह पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा। यह दोनों खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे। ऐसे में अब पहले मैच में रेस्ट के बाद दोनों को प्लेइंग 11 में जगह दी गई है। इसके अलावा इंग्लैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस मैच के लिए विल जैक्स समेत तीन स्पिनर टीम में नजर आएंगे।

दूसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम करन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग।

बारिश की भेंट चढ़ा पहला मुकाबला

चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की पारी पूरी हो गई थी। इसके बाद इंग्लैंड की पारी में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। यह मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था और इसमें कोई परिणाम नहीं निकल पाया था। इंग्लैंड की टीम के लिए गेंदबाजी में साकिब महमूद ने 3 विकेट लिए थे, मगर दूसरे मुकाबले की प्लेइंग 11 में उन्हें मौका नहीं मिला।

भारत की प्लेइंग 11 पर संशय

भारतीय टीम दूसरे मैच में किस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी इस पर सस्पेंस है। फिलहाल इंग्लैंड की प्लेइंग 11 को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि भारत भी तीन स्पिन ऑप्शन के साथ ही उतरेगा। बल्लेबाजी में लगातार तीन फ्लाप पारी खेलने वाले संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल पाता है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

वैभव-अभिषेक ओपनर, क्या सैमसन होंगे बाहर? दूसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जाएगा। इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को अगर डेब्यू का मौका मिला तो संजू सैमसन को बाहर जाना पड़ सकता है। क्लिक करें और देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:-