इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से एक दिन पूर्व सोमवार शाम को अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। इंग्लिश टीम लगभग-लगभग टी20 जैसी ही है, बस जो रूट और बेन डकेट की इसमें एंट्री हो गई है। वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली को चुनौती देने के लिए जोफ्रा आर्चर और जोश टंग इस अंतिम 11 में शामिल हैं। सैम करन इंग्लैंड के तीसरे पेसर हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला एकदिवसीय मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग 11 से अभी तक पर्दा नहीं उठा है। फिलहाल इतना साफ है कि विराट और रोहित एक बार फिर से साथ नजर आने वाले हैं।

वहीं जसप्रीत बुमराह भी 31 महीने बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करने को तैयार हैं। उन्होंने आखिरी वनडे इंटरनेशनल 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में खेला था। इंग्लैंड की इस प्लेइंग 11 में 11 में से 9 वह खिलाड़ी हैं जो इंग्लैंड की टी20 सीरीज की प्लेइंग 11 में शामिल थे। बेन डकेट और जो रूट ही इस टीम में नए शामिल हुए हैं।

इंग्लैंड ने चुनी खतरनाक प्लेइंग 11

जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद।

भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों के वनडे स्क्वाड

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड की टीम: बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद।

बुमराह की 31 महीने बाद वापसी, भारत में कितने बजे शुरू होगा मैच? देखें पहले वनडे से जुड़ी सभी जानकारी

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होगा। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स और लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी। इस मैच से जुड़ी सभी जानकारियां यहां उपलब्ध हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर