इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के लिए रविवार (21 जून) को भारतीय टीम का ऐलान हुआ। 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के मद्देनजर जसप्रीत बुमराह की 50 ओवरों के फॉर्मेट में वापसी हुई। 32 साल का यह तेज गेंदबाज 31 महीने बाद वनडे खेलेगा। इन 31 महीनों में भारतीय टीम एक आईसीसी खिताब भी जीत चुकी है। कप्तान भी बदल चुका है।

जसप्रीत बुमराह ने आखिरी बार वनडे मैच 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में खेला था। 19 नवंबर को भारत को ऑस्ट्रेलिया ने हराकर वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके बाद से वह भारत के लिए टेस्ट और टी20 ही खेले हैं। भारत ने 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल होने के कारण बुमराह इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए थे। हालांकि, उनका चयन हुआ था, लेकिन वह पीठ की चोट से समय पर उबर नहीं सके।

सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जसप्रीत बुमराह बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वनडे क्रिकेट में वह 150 विकेट पूरा करने से 1 विकेट दूर हैं। अगर वह 3 मैचों की सीरीज में 6 विकेट ले लेते हैं तो वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे। भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट अनिल कुंबले ने लिए हैं। उनके नाम 334 विकेट हैं।

वनडे क्रिकेट · भारत
भारत के लिए वनडे में सर्वाधिक विकेट — शीर्ष 16 गेंदबाज
अनिल कुंबले शीर्ष पर 334 विकेट · बुमराह और कुलदीप सक्रिय खिलाड़ियों में
334
सर्वाधिक (कुंबले)
6/12
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी (कुंबले)
23.55
सर्वोत्तम औसत (बुमराह)
2
सक्रिय गेंदबाज
विकेटों के आधार पर — बार चार्ट
1
अनिल कुंबले
334
269 मैच
2
जवागल श्रीनाथ
315
229 मैच
3
अजीत अगरकर
288
191 मैच
4
जहीर खान
269
194 मैच
5
हरभजन सिंह
265
234 मैच
6
कपिल देव
253
225 मैच
7
रवींद्र जडेजा
232
210 मैच
8
मोहम्मद शमी *
206
108 मैच
सक्रिय*
9
बीकेवी प्रसाद
196
161 मैच
10
कुलदीप यादव *
194
121 मैच
सक्रिय*
11
इरफान पठान
173
120 मैच
12
मनोज प्रभाकर
157
130 मैच
13
रविचंद्रन अश्विन
156
116 मैच
14
आशीष नेहरा
155
120 मैच
15
सचिन तेंदुलकर
154
463 मैच
16
जसप्रीत बुमराह *
149
89 मैच
सक्रिय*
विस्तृत आंकड़े
# खिलाड़ी अवधि मैच ओवर रन विकेट BBI औसत इको SR 5w
1 अनिल कुंबले 1990–2007 2692396.010300 334 6/12 30.83 4.29 43.04 2
2 जवागल श्रीनाथ 1991–2003 2291989.18847 315 5/23 28.08 4.44 37.88 3
3 अजीत अगरकर 1998–2007 1911580.48021 288 6/42 27.85 5.07 32.93 2
4 जहीर खान 2000–2012 1941635.58102 269 5/42 30.11 4.95 36.48 1
5 हरभजन सिंह 1998–2015 2342059.58872 265 5/31 33.47 4.30 46.63 3
6 कपिल देव 1978–1994 2251867.06945 253 5/43 27.45 3.71 44.27 1
7 रवींद्र जडेजा 2009–2026 2101734.08478 232 5/33 36.54 4.88 44.84 2
8 मोहम्मद शमी * 2013–2025 108887.44955 206 7/57 24.05 5.58 25.85 6
9 बीकेवी प्रसाद 1994–2001 1611329.06332 196 5/27 32.30 4.67 41.47 3
10 कुलदीप यादव * 2017–2026 1211034.05247 194 6/25 27.04 5.07 31.97 9
11 इरफान पठान 2004–2012 120975.55142 173 5/27 29.72 5.26 33.84 5
12 मनोज प्रभाकर 1984–1996 1301060.04534 157 5/33 28.87 4.27 40.50 4
13 रविचंद्रन अश्विन 2010–2023 1161050.34566 156 4/25 29.20 4.40 39.85 0
14 आशीष नेहरा 2001–2017 120939.34899 155 6/23 31.60 5.21 36.36 2
15 सचिन तेंदुलकर 1989–2012 4631342.26850 154 5/32 44.48 5.10 52.29 4
16 जसप्रीत बुमराह * 2016–2023 89763.23509 149 6/19 23.55 4.59 30.73 6