इशान किशन ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के लिए छोटी, लेकिन बेहद अहम पारी खेली। इशान किशन का बल्ला तो खूब चल रहा था, लेकिन वो आदिल राशिद की धीमी गेंद पर कैच आउट हो गए। इशान ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली अपनी पारी के दम पर टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में रोहित शर्मा से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

रोहित शर्मा से आगे निकले इशान किशन

इशान किशन ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में 18 गेंदों पर 39 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 2 छक्के और 4 चौके भी लगाए। इशान का स्ट्राइक रेट इस दौरान 216.67 का रहा। इस पारी के दम पर वो रोहित शर्मा से आगे निकल गए।

इशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप के इस सीजन में अब तक खेले 8 मैचों में 263 रन बनाए हैं। इसके बाद वो टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए और रोहित को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 2024 में कुल 257 रन बनाए थे। इस लिस्ट में पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर विराट कोहली मौजूद हैं। विराट कोहली ने साल 2014 में 319 रन बनाए थे और उनका रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा है।

टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर

319 रन – विराट कोहली (2014)
296 रन – विराट कोहली (2022)
273 रन – विराट कोहली (2016)
263 रन – रोहित शर्मा (2026)
257 रन – रोहित शर्मा (2024)

ये खबरें भी पढ़ें

VIDEO: अर्जुन तेंदुलकर ने शुरू की जिंदगी की नई पारी, एक साल बड़ी सानिया चंडोक के साथ शादी के बंधन में बंधे

IND vs ENG: अभिषेक ने ऑफ-स्पिनर के सामने घुटने टेके, सेमीफाइनल में फेंक दिया अपना विकेट; कोई धैर्य रखना सिखाओ