IND vs ENG: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने सुझाव दिया है कि भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए कुलदीप यादव को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने इसके पीछे की वजह बताते हुए कुलदीप यादव के इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड के बारे में भी बात की।

कुलदीप यादव को मौका देना होगा फायदेमंद

वॉन ने कहा कि मैं कुलदीप यादव को खिलाऊंगा। कुलदीप ने पिछले कुछ सालों में इंग्लैंड को किसी भी फॉर्मेट में हराया है। वह हमेशा से ऐसा बॉलर रहे हैं जिनके खिलाफ इंग्लैंड को मुश्किल हुई है। क्या आपको नीचे तिलक वर्मा या शिवम दुबे की जरूरत है। इसके बजाय मैं इस इंग्लैंड बैटिंग लाइनअप के खिलाफ लेफ्ट-आर्म लेग-स्पिनर को खिलाऊंगा। हमें नहीं पता कि कुलदीप फॉर्म में है या नहीं क्योंकि वह नहीं खेले हैं, लेकिन इंग्लैंड के बैट्समैन के खिलाफ वह भारत के लिए एक अच्छा मैचअप होगें।

हालांकि वॉन ने यह भी माना कि भारत नॉकआउट मुकाबले से पहले किसी भी तरह का बदलाव करने के बजाय अपना मौजूदा कांबिनेशन के साथ आगे बढ़ना पसंद करेगा। गौतम गंभीर का इतिहास आम तौर पर लंबी बैटिंग लाइनअप के साथ उतरने की रही है जहां आपको 7,8,9 नंबर पर भी एक मजबूत बल्लेबाज आपको दिखेगा। इसलिए मैं जो कह रहा हूं वो शायद नहीं होगा, लेकिन कुलदीप को इस इंग्लैंड बैटिंग लाइनअप के खिलाफ खिलाना फायदेमंद होगा।

माइकल वॉन का सुझाव काफी हद तक कुलदीप के T20 इंटरनेशनल मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड पर आधारित है।
इंग्लैंड के खिलाफ अपने सभी मैचों में इस रिस्ट-स्पिनर ने 12 ओवर में सिर्फ 77 रन देकर 8 विकेट लिए हैं और उनका इकॉनमी रेट 6.41 रहा है। उनके वैरिएशन और दाएं हाथ के बल्लेबाजों से गेंद को दूर टर्न कराने की काबिलियत ने हमेशा इंग्लैंड की आक्रामक बैटिंग यूनिट को परेशान किया है।

ये खबरें भी पढ़ें

IND vs ENG Live Streaming: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल का लाइव टेलीकास्ट, ऐसे देखें इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs ENG Semi final Match Playing 11 Prediction: संजू-अभिषेक ओपनर, रिंकू की वापसी मुश्किल; सेमीफाइनल के लिए भारत-इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11