भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम में 14 जुलाई को खेला गया था। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाज गुरनूर बराड़ को उनकी एक हरकत के लिए आईसीसी ने चेतावनी दी और जुर्माना भी लगाया। कार्डिफ में भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे मैच से कुछ देर पहले आईसीसी की ओर एक बयान जारी किया गया, जिसमें भारतीय गेंदबाज पर यह कार्रवाई किये जाने की जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, गुरनूर बराड़ को आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.9 के तहत दोषी पाया गया। इसके तहत किसी खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ द्वारा गेंद को खतरनाक अंदाज में थ्रो करने का मामला आता है। इसमें यह देखा जाता है कि क्या इस थ्रो से सामने वाले खिलाड़ी या व्यक्ति को नुकसान भी पहुंच सकता था?

क्या था पूरा मामला?

गुरनूर बराड़ को इस मामले के तहत दोषी पाया गया। यह घटना भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे मैच के 8वें ओवर में मेजबान टीम की बल्लेबाजी के दौरान हुई। गुरनूर बराड़ ने गेंदबाजी करते हुए फॉलो थ्रू में गेंद को पकड़ा और बल्लेबाज की ओर खतरनाक अंदाज में फेंका। मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने उन पर लगे आरोप को सही पाया। यह आरोप फील्ड अंपायर कुमार धर्मसेना और माइक बर्न्स तथा थर्ड अंपायर सैम नोगास्की की ओर गुरनूर बराड़ पर लगाया गया था।

आईसीसी के बयान के मुताबिक, भारतीय तेज गेंदबाज ने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया। इसी कारण इस मामले पर आगे की सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। आईसीसी की ओर से गुरनूर बराड़ को चेतावनी दी गई। उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी लगाया गया। आईसीसी की आचार संहिता के तहत यह लेवल 1 का आरोप था इसलिए गुरनूर बराड़ के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया।

पिछले 24 महीने के दौरान गुरनूर बराड़ का इस तरह का यह पहला अपराध था। अगर आगामी दो साल यानी अगले 24 महीनों में उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में 2-3 डिमेरिट पॉइंट और जुड़ गए तो वह एक या दो मैच के लिए निलंबित भी हो सकते हैं।

गुरनूर बराड़ ने भारत बनाम इंग्लैंड पहले वनडे मैच में 9 ओवर गेंदबाजी की थी और 2 विकेट भी झटके थे। पैर में दिक्कत के चलते वह आखिरी ओवर नहीं डाल पाए थे। इसी कारण उनके दूसरे मैच में खेलने पर भी सस्पेंस है।

IND vs ENG: दूसरे वनडे का बदल जाएगा समय, दोपहर 3.30 नहीं शाम इतने बजे भारत में शुरू होगा ये मुकाबला

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा। इस मुकाबले का समय बदलने वाला है। पहला वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3.30 बजे शुरू हुआ था। मगर यह मुकाबला शाम को भारत में देख पाएंगे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर