भारत के खिलाफ पहले वनडे में खराब हालत के बीच इंग्लैंड ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में बदलाव किया है। टीम में तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को जोड़ा गया है। 8 महीने बाद उन्हें इंग्लैंड की वनडे टीम में चुना गया है। वह कोहनी और कलाई की चोट से जूझ रहे थे। वह चोट से उबरने के बाद 3 मैच वैटिलिटी ब्लास्ट में खेले। फिर उन्हें इंग्लैंड की टीम में चुना गया।

कार्स ने इंग्लैंड के लिए पिछला वनडे नवंबर 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इंग्लैंड के लिए पिछला मैच जनवरी 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेला था। उन्होंने अब तक 30 वनडे खेले हैं और 40.44 के औसत से 34 विकेट लिए हैं। सीरीज के बाकी दो मैच कार्डिफ (16 जुलाई) और लॉर्ड्स (19 जुलाई) में खेले जाएंगे।

भारत ने अंग्रेजों पर शिकंजा कसा

इंग्लैंड ने पहले वनडे में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। जसप्रीत बुमराह की अगुआई में तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दमपर भारत ने अंग्रेजों पर शिकंजा कस लिया। इंग्लैंड ने 22 ओवर के अंदर 6 विकेट 107 रन पर गंवा दिए। प्रसिद्ध कृष्णा-गुरनूर बरार ने 2-2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट झटके। इसके बाद जो रूट और लियाम डॉसन के बीच साझेदारी ने इंग्लैंड को 150 रनों के पार पहुंचा दिया।

इंग्लैंड का स्क्वाड

बेन डकेट, विल जैक्स, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, टॉम बैंटन, जोश टंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, ब्रायदन कार्स।

बर्मिंघम में रोहित शर्मा का डंका

रोहित शर्मा ने बर्मिंघम में 6 पारियों में 3 शतक और एक अर्धशतक जड़ा है। उनका औसत 89.4 का है। उन्होंने 447 रन बनाए हैं। पूरी खबर पढ़ें