इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले 5 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच के लिए टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन किया। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा मैच मैचनेस्टर में शनिवार को खेला जाएगा और इस मैच में भारत को अपनी पूरी ताकत से जीत हासिल करने के लिए मैदान पर उतरना होगा।

आकाश ने वैभव को प्लेइंग इलेवन में नहीं दी जगह

आकाश चोपड़ा ने भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन का चयन करते हुए कहा कि अगर वैभव को पहले मौका नहीं मिला है तो दूसरे मैच में भी मौका नहीं मिलेगा और ये टीम संजू सैमसन के साथ ही जाने वाली है। हालांकि ये संजू के साथ न्याय भी होगा क्योंकि जिस खिलाड़ी ने आपको टी20 वर्ल्ड कप खिताब दिलाने में मदद की है उसे आप इस तरह से छोड़ नहीं सकते।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि ये मैच मैनचेस्टर में होने वाला है जहां बारिश की भी संभावना है, लेकिन मुझे लगता है कि टीम इंडिया अपनी प्लेइंग इलेवन में शायद ही कोई बदलाव करे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि मैनचेस्टर के मौसम को देखते हुए भारत शायद तीन स्पिन में से किसी एक को बिठाकर एक तेज गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में शामिल करे, लेकिन शायद इसकी भी संभावना कम ही लगती है और टीम इंडिया अपनी उसी टीम के साथ उतर सकती है जो पहले मैच में खेली थी।

दूसरे टी20 के लिए आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी हुई भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

बुमराह नंबर 1, लारा समेत 3 बैटर दूसरे स्थान पर; टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-4 बैटर

जसप्रीत बुमराह ने साल 2022 में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 35 रन बना डाला था और वो टेस्ट क्रिकेट में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)