श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम को पहली जीत का इंतजार है। भारतीय टीम को ऐसी शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा है, जो उसने पहले नहीं झेला है। वह 6 में से 5 मैच हार गई। उसे आयरलैंड से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। पहली बार टीम इंग्लैंड में एक मैचों से ज्यादा की टी20 सीरीज हारी।
टी20 मैच में सबसे बड़ी हार का सामना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-0 से पिछड़कर भारतीय टीम साख गंवा चुकी है। वह शनिवार (11 जुलाई) को ताज बचाने उतरेगी। आखिरी मैच जीतने पर भी भारतीय टीम टी20 में सबसे बड़ी सीरीज हार झेलेगी, लेकिन वह रैंकिंग में शीर्ष स्थान बचाने में सफल रहेगी।
पहली बार क्लीन स्वीप का खतरा
अगर भारतीय टीम आखिरी मैच गंवाती है तो इंग्लैंड नंबर-1 बन जाएगा। इससे पहले द्विपक्षीय सीरीज में भारत सिर्फ एक बार तीन मैच हारा है। 2023 में वेस्टइंडीज से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम पर पहली बार तीन या उससे ज्यादा मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है।
इंग्लैंड का शानदार प्रदर्शन
हैरी ब्रूक के कप्तान और ब्रेंडन मैकुलम के कोच बनने के बाद इंग्लैंड की टीम ने टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। पिछली गर्मियों की शुरुआत से अब तक इंग्लैंड ने 22 में से 19 मैच जीते हैं। बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद दोनों जल्द ही टेस्ट क्रिकेट में एक साथ काम करते दिख सकते हैं।
भारत का स्क्वाड
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे।
इंग्लैंड का स्क्वाड
फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग, लियाम डॉसन, सोनी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, साकिब महमूद, ल्यूक वुड।
T20I में इंग्लैंड में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बैटर
श्रेयस ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैचों में 190 रन बनाए और वो क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में इंग्लैंड की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने यहां पर 3 पारियों में 171 रन बनाए थे। पूरी खबर पढ़ें।
