भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर के टी20 में खराब प्रदर्शन के लिए मध्यक्रम की कमजोरी, बढ़िया ऑलराउंडर की कमी और खराब फील्डिंग को जिम्मेदार ठहराया। इंग्लैंड ने भारत को पांच मैच की श्रृंखला में 4-0 से हराया। इससे पहले भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैच में हार गई थी।

पुजारा ने जियोहॉटस्टार से कहा, ‘इंग्लैंड के पास पांचवें, छठे, सातवें और आठवें नंबर पर ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्होंने पूरा योगदान दिया। भारत की बात करें तो हमारे पास पांचवें नंबर पर तिलक (वर्मा) और छठे नंबर पर शिवम दुबे थे, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के मध्यक्रम के बल्लेबाजों की तरह खास योगदान नहीं दिया।’

ऑलराउंडर की कमी चिंता का विषय

पुजारा ने कहा, ‘भारत के पास अदद ऑलराउंडर की भी कमी है और यह उसके लिए बड़ी चिंता का विषय है। भारत का क्षेत्ररक्षण भी बहुत खराब रहा। यह माना जा सकता है कि यह युवा टीम है जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन खराब क्षेत्ररक्षण किसी भी तरह से स्वीकार नहीं किया जा सकता है। खेल के सबसे छोटे प्रारूप में फील्डिंग की भूमिका अहम होती है लेकिन पूरी श्रृंखला में भारत की फील्डिंग कमजोर रही और यह बड़ी चिंता का विषय है।’

भारत की 1600 दिनों की बादशाहत खत्म

टी20 रैंकिंग में इंग्लैंड शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। भारतीय टीम का शीर्ष स्थान पर कब्जा फरवरी 2022 से था। इसके साथ ही उसकी 1600 दिनों की बादशाहत खत्म हो गई। पूरी खबर पढ़ें