इंग्लैंड में भारतीय क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)चिंतित है। बोर्ड इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का रिव्यू करेगा। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने यह बात कही है। मार्च में लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम में बदलाव हुआ।
कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई और उन्हें कप्तानी सौंपी गई। अय्यर के कप्तान बनने के बाद भारतीय टीम लगातार 5 टी20 हार गई है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज हारने से पहले आयरलैंड में भी भारतीय टीम का क्लीन स्वीप हो गया। इस तरह से भारतीय टीम के प्रदर्शन में गिरावट चिंता का विषय है।
कप्तान और कोच के साथ रिव्यू
देवजीत सैकिया ने इंडिया टुडे से कहा,’हम भारत टीम के प्रदर्शन को लेकर बहुत परेशान हैं और यह सीरीज खत्म होने के बाद हम कप्तान और कोच के साथ जरूर रिव्यू करेंगे ताकि समझ सकें कि क्या गलत हो रहा है और जल्द ही दिक्कत को सुलझाकर हम अपनी पहचान वापस पाने की कोशिश करेंगे।’
भारतीय टीम की बादशाहत खतरे में
भारतीय टीम की हालत काफी खराब है। आयरलैंड जैसी टीम से 2-0 से हारना शर्मनाक प्रदर्शन था। इसके बाद से प्रदर्शन में गिरावट ही नजर आया है। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में भारतीय टीम 125 रनों से हारी। चौथे टी20 में उसे 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लगातार हार से भारत की टी20 में लंबे समय से चली आ रही नंबर 1 रैंकिंग भी खतरे में पड़ गई है। टीम फरवरी 2022 से टॉप पर है, लेकिन अब एक मैच हारते ही वह नीचे खिसक जाएगी। इंग्लैंड की टीम शीर्ष पर पहुंच जाएगी।
श्रेयस अय्यर ने तोड़ा रोहित शर्मा और एमएस धोनी का रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के चौथे मैच में भी श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। इस मैच में श्रेयस ने बतौर कप्तान लगातार छठा टॉस जीता और रोहित शर्मा व एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। पूरी खबर पढ़ें।
