भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार 7 जुलाई को पांच मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले से एक दिन पहले मेजबान इंग्लिश टीम ने अपनी प्लेइंग 11 को घोषित कर दिया है। इंग्लिश टीम ने अपने कल्चर को जारी रखते हुए नॉटिंघम में होने वाले तीसरे टी20 मैच से एक दिन पहले अपनी अंतिम 11 चुन ली है। ट्रेंट ब्रिज में अंग्रेज टीम बिना किसी बदलाव के और दूसरा मुकाबला जीतने वाली प्लेइंग 11 के साथ ही उतरेगी।

इंग्लैंड ने जैकब बेथेल के नाबाद 76 और सैम करन की 33 रन देकर 3 विकेट की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत दूसरा टी20 मुकाबला मैनचेस्टर में जीता था। सीरीज का पहला मैच चेस्टर ली स्ट्रीट में बारिश की भेंट चढ़ गया था। उसके बाद दूसरे मैच में मेजबान टीम ने जीत के साथ सीरीज में 0-1 की बढ़त बनाई थी। अब तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड की नजरें होंगी सीरीज में अपराजित रहने की बढ़त बनाने पर। अगर इंग्लैंड यह मैच जीता तो वह सीरीज नहीं हारेगा।

तीसरे टी20 के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11

फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, विल जैक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, जोश टंग।

भारतीय प्लेइंग 11 में बदलाव संभव

इंग्लैंड ने तो अपनी प्लेइंग 11 चुन ली है, लेकिन टीम इंडिया की प्लेइंग 11 सामने आना बाकी है। मैच के दिन टॉस के बाद ही भारत की प्लेइंग 11 से पर्दा हट पाएगा। फिलहाल रवि बिश्नोई के रूप में प्रिंस यादव की एंट्री की संभावना है। इसके अलावा टीम में अन्य कोई बदलाव नहीं नजर आ रहा है। संजू सैमसन को एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी के कारण टीम से बाहर ही रहना पड़ सकता है। यानी एक बार फिर से वैभव और अभिषेक की जोड़ी ही ओपनिंग करते नजर आ सकती है।

भारत-इंग्लैंड तीसरे टी20 का बदलेगा समय, वैभव सूर्यवंशी का कमाल देखने के लिए खराब करनी पड़ सकती है नींद

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 7 जुलाई को नॉटिंघम में खेला जाएगा। इस मैच का भी समय बदल चुका है। फैंस को इस मैच में वैभव का तूफान देखने के लिए अपनी नींद खराब करनी पड़ सकती है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर