भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। दो मुकाबले हो चुके हैं और मेजबान टीम 0-1 से आगे है। अब बारी है तीसरे टी20 मुकाबले की जो नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। अभी तक हुए पिछले दोनों मुकाबलों का समय अलग-अलग था। अब तीसरे टी20 मैच का भी समय बदल चुका है। फैंस को इस मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का कमाल देखने के लिए नींद खराब करनी पड़ सकती है।
पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू हुआ था। जबकि दूसरा मैच शाम 7 बजे से भारत में फैंस देख पाए थे। अब तीसरे मैच का समय शेड्यूल के मुताबिक फिर बदल चुका है। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला सीरीज का तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक रात 10 बजे से ही खेला जाएगा। जबकि इस मैच का टॉस भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे होगा।
भारत के लिए हर हाल में जीत जरूरी
भारतीय टीम को अगर सीरीज जीतने की उम्मीदें बरकरार रखनी हैं तो हर हाल में तीसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ जीतना होगा। सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था। जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराकर सीरीज में बढ़त बनाई थी। अगर नॉटिंघम में टीम इंडिया को एक बार फिर हार मिलती है तो उसे 0-2 की बढ़त मिल जाएगी और वह सीरीज में फिर हार नहीं सकती है।
वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
वैभव सूर्यवंशी ने मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में अपना टी20 इंटरनेशनल व भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने दो छक्के लगाते हुए 12 गेंद पर 14 रन बनाए थे और पारी को लंबा नहीं ले जा सके थे। अब तीसरे टी20 में एक बार फिर से सभी की नजरें वैभव पर टिकी रहेंगी। एक मैच के बाद तो वैभव को शायद बाहर नहीं किया जाएगा और उनको फिर से फैंस अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करते हुए देख सकते हैं।
भारत की प्लेइंग 11 से कौन किया जाए बाहर, RCB के खिलाड़ी को टीम में लाया जाए; इरफान पठान ने दिया सुझाव
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में क्या बदलाव करनी चाहिए इसके बारे में इरफान पठान ने बताया। पठान ने आरसीबी के इस खिलाड़ी को भारतीय टी20 सेटअप में लाने की भी बात कही। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
